अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं। शो में वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। शो के नए एपिसोड में रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के बाकी प्रतिभागियों के साथ काफी एक्सप्रेसिव हो रहे हैं। अभिनेता ने अपनी जिंदगी का वह समय बताया है, जिसने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया है। आइए जानते हैं
Bigg Boss OTT 3: बेटे के जन्म ने बदली रणवीर शौरी की जिंदगी, हारून की कस्टडी पर कहा-वह आधा समय मेरे साथ होता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में अभिनेता अपनी राय साझा करने से कभी नहीं कतराते हैं। नए एपिसोड में, रणवीर ने साझा किया कि कैसे उनके बेटे हारून का जन्म उनके लिए लगभग "हार्मोनल परिवर्तन" जैसा था। अभिनेता को अन्य प्रतियोगियों जैसे पौलमी दास, साई केतन राव और सना सुल्तान के साथ गार्डन एरिया में बैठाया गया था। अपनी चर्चा के दौरान, पौलमी ने रणवीर से उनके जीवन की एक घटना के बारे में पूछा जिसने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया। रणवीर ने जवाब दिया, "मेरे बेटे का जन्म।
अभिनेता ने कहा, "फादरहुड ने मुझे बदल दिया। और मैं आपको बता नहीं सकता कि कैसे। ऐसा नहीं था कि मुझे बहुत प्रयास करना पड़ा, यह बस स्वाभाविक रूप से हुआ। मुझे नहीं पता कि कैसे, अपने आप।"
रणवीर शौरी ने आगे कहा, "मैं बोलूंगा तो मेरा मजाक उड़ेगा, लेकिन यह लगभग हार्मोनल बदलाव जैसा था। अब लड़कियां चढ़ जाएंगी कि हार्मोनल बदलाव से आपका क्या मतलब है।" अन्य प्रतिभागियों ने भी सहमति व्यक्त की कि माता-पिता की जिम्मेदारियां एक इंसान को बदल सकती हैं। रणवीर ने कहा, "सिर्फ हार्मोन ही नहीं बदले, मेरा पूरा नजरिया ही बदल गया। वह 13 साल का है।"
रणवीर शौरी ने साल 2010 में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से शादी की थी। दोनों ने साल 2011 में अपने बेटे हारून का स्वागत किया। रणवीर और कोंकणा ने साल 2015 में अलग होने की घोषणा की थी। यह पहली बार नहीं है, जब रणवीर शौरी ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अपने बेटे का जिक्र किया हो। कुछ दिनों पहले, अभिनेता को अरमान मलिक के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। रणवीर ने कहा, " घर पर तो अकेला मैं ही हूं, मतलब मेरा बेटा आधा टाइम मेरे साथ होता है और आधा समय अपनी मां के साथ रहता है।"
Krrish: ऋतिक रोशन की 'कृष' के जूनियर कृष्णा अब बड़े हो गए हैं, डॉक्टर बन करते हैं आंखों का इलाज