Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Krrish junior krishna aka micky dhamejani became eye surgeon played young hrithik roshan role in the movie
{"_id":"6684fab9c850a404980302b5","slug":"krrish-junior-krishna-aka-micky-dhamejani-became-eye-surgeon-played-young-hrithik-roshan-role-in-the-movie-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krrish: ऋतिक रोशन की 'कृष' के जूनियर कृष्णा अब बड़े हो गए हैं, डॉक्टर बन करते हैं आंखों का इलाज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Krrish: ऋतिक रोशन की 'कृष' के जूनियर कृष्णा अब बड़े हो गए हैं, डॉक्टर बन करते हैं आंखों का इलाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:54 PM IST
सार
साल 2006 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कृष' में चाइल्ड आर्टिस्ट मिकी धामिजानी ने फिल्म में ऋतिक के बचपन का रोल निभाया था। उन्होंने खुद एक अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, और बताया कि वह अब डॉक्टर बन चुके है। मिकी को अब आप देखेंगे तो पहचान ही नहीं पाएंगे क्योंकि वह बिल्कुल बदल चुके हैं। ऋतिक रोशन की 18 साल पहले आई फिल्म 'कृष' सुपर डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन स्टार से सुपरस्टार बन गए थे। इस फिल्म में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
1 of 5
कृष-मिकी-ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2006 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कृष' में चाइल्ड आर्टिस्ट मिकी धामिजानी ने फिल्म में ऋतिक के बचपन का रोल निभाया था। उन्होंने खुद एक अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, और बताया कि वह अब डॉक्टर बन चुके है। मिकी को अब आप देखेंगे तो पहचान ही नहीं पाएंगे क्योंकि वह बिल्कुल बदल चुके हैं। ऋतिक रोशन की 18 साल पहले आई फिल्म 'कृष' सुपर डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन स्टार से सुपरस्टार बन गए थे। इस फिल्म में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आईं थीं।
2 of 5
मिकी-कृष
- फोटो : इंस्टाग्राम@dr_mickeyyy
फिल्म 'कृष' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी थे, जिनका नाम मिकी था। बता दें कि मिकी ने जूनियर 'कृष' (ऋतिक रोशन) का रोल निभाया था। इस फिल्म में वो एक गाने में भी नजर आए थे। यह हाना उस समय बेहद प्रसिद्ध हुआ था। चाइल्ड आर्टिस्ट मिकी एक्टिंग छोड़कर अब डॉक्टर बन चुके हैं। मिकी ने खुद अपने जूनियर 'कृष' बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है, साथ ही बताया कि वह अब आंखों के डॉक्टर बन चुके हैं।
3 of 5
मिकी
- फोटो : इंस्टाग्राम@dr_mickeyyy
मिकी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया और बताया कि वो एक आई सर्जन बन गए हैं। उन्होंने लिखा-''मुझे जूनियर 'कृष' का किरदार निभाने और एक ऐसी फिल्म में सुपर टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला, जिसका हिस्सा बनना वाकई खुशी की बात थी। एक चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर एक आई सर्जन बनने तक का मेरा सफर बेहद अद्भुद रहा है। यह बदलाव अद्भुत अनुभवों और असाधारण सीखों से भरा हुआ है, जिसने मुझे आज जो कुछ भी बनाया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिकी-कृष
- फोटो : सोशल मीडिया
मिकी ने पोस्ट में आगे लिखा, ''एक्टिंग के दिनों से मिली सीख आई केयर के करियर में मेरे काम को प्रेरित करती रहती है। मैं इस अनोखे रास्ते के हर कदम के लिए आभारी हूं। अब मैं आपकी आई केयर के लिए एक सुपरहीरो बन सकता हूं।'' मिकी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा ''आप पर मुझे क्रश था। मुझे आपकी आंखें बहुत पसंद हैं।'' एक और फैन ने लिखा ''मेरी आंखों को विश्वास नहीं हो रहा है। मुझे डॉक्टर मिकी के पास जाना है।'' एक और फैन ने लिखा, ''इसका जीवन सफल हो गया, क्योंकि इसने ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया है।'' तो वहीं कुछ फैंस पूछ रहे हैं आपने अपना एक्टिंग करियर आगे क्यों नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन
5 of 5
मिकी-ऋतिक
- फोटो : इंस्टाग्राम@dr_mickeyyy
मिकी ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और आंख के स्पेशलिस्ट बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने FICO और MRCS से भी मेडिकल करियर में सर्टिफिकेट हासिल किया है। मिकी ने 'कृष' के अलावा रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'इश्क विश्क' में भी काम किया है। इसके अलावा मिकी टीवी सीरीज 'घरवाली बाहरवाली' का भी हिस्सा रह चुके हैं। मिकी आखिरी बार साल 2010 में नजर आए थे। वह रोमांस-कॉमेडी फिल्म 'ईट प्रे लव' में रिजुल के रोल में दिखाई दिए थे। मिकी ने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है और अब उन्होंने अपने डॉक्टर वाले प्रोफेशन को पूरी तरह से अपना लिया है। बता दें कि मिकी के मुंबई के अलग-अलग एरिया में तीन क्लीनिक हैं। एक सांताक्रूज ईस्ट में, दूसरी कुर्ला वेस्ट और तीसरी बांद्रा में स्थित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।