Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss Ott 3 Shivani Kumari Faints after Fight with Chandrika Dixit urf Vada Pav Girl Sai Ketan questioned
{"_id":"668ccdaecbb595b29d092ccb","slug":"bigg-boss-ott-3-shivani-kumari-faints-after-fight-with-chandrika-dixit-urf-vada-pav-girl-sai-ketan-questioned-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BB OTT3: वड़ा पाव गर्ल से झगड़े के बाद शिवानी हुईं बेहोश, लोगों ने कहा-नौटंकी, पूछा-डॉक्टर कौन सी दवाई देता है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BB OTT3: वड़ा पाव गर्ल से झगड़े के बाद शिवानी हुईं बेहोश, लोगों ने कहा-नौटंकी, पूछा-डॉक्टर कौन सी दवाई देता है
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में विवादों का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर घर के अंदर हो रही गतिविधियों पर जमकर बहस छिड़ी हुई है। मौजूदा समय में विशाल पांडे और अरमान मलिक का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, अब शो में 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका और शिवानी कुमारी के बीच एक नई तकरार देखने को मिल रही है, जिसके बाद दर्शक शिवानी को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के एपिसोड में, शो के प्रतियोगियों ने एक अलग तरीके से नामांकन देखा। इस बार बिग बॉस ने प्रतियोगियों से अपने पसंदीदा सदस्य को बचाने के लिए कहा। यह इस प्रक्रिया में चंद्रिका दीक्षित द्वारा उनका नाम न लेने पर शिवानी कुमारी बहुत आहत हुई। वह चंद्रिका के सामने फूट-फूट कर रोती हुई देखी गई और उन्हें नकली भी कहा।
इसके अलावा, जब चंद्रिका ने बाद में शिवानी से इसका सामना किया, तो वह फिर से फूट-फूट कर रोने लगी, इतना कि टकराव के बीच में वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई और फिर बेहोश हो गई, जिसे देख घर के सभी प्रतियोगी एकदम से हैरान रह गए।
जब शिवानी को मेडिकल रूम में ले जाया गया और फिर वापस लाया गया, तो साईं केतन राव को चंद्रिका दीक्षित और सना सुल्तान के साथ बातचीत में यही सवाल करते हुए देखा गया और यह सोचते हुए देखा गया कि डॉक्टर शिवानी को क्या दवा देते हैं कि वह बेहोश होने के तुरंत बाद ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
विशाल पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरी ओर, विशाल और लवकेश शिवानी का बचाव करते नजर आए और उन्हें इस बात पर बुरा लगा कि उनकी मेडिकल स्थिति पर सवाल उठाया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद लोग शिवानी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनकी तुलना बिग बॉस 17 फेम आयशा खान से कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।