फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: अदनान के आने से लवकेश-विशाल की दोस्ती में आई दरार? थप्पड़ कांड पर फिर मचा घमासान

Tue, 16 Jul 2024 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 16 Jul 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Refuses to Change his bond With Lovekesh Kataria after Adnaan shaikh
अदनान शेख, विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में आए दिन किसी न किसी प्रतियोगी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। अब वही, शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई है, जिसके बाद प्रतियोगियों की हवाइयां उड़ी नजर आ रही है। शो में अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद लवकेश कटारिया के साथ उनकी दोस्ती में आए बदलाव पर विशाल पांडे ने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Refuses to Change his bond With Lovekesh Kataria after Adnaan shaikh
अदनान शेख - फोटो : इंस्टाग्राम adnaan_07dz

'बिग बॉस ओटीटी 3' के आज रात के एपिसोड में लोकप्रिय टीम 007 के सदस्य अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री की। उनकी एंट्री ने शो में कई तरह की राय और बातचीत को हवा दे दी है।

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Refuses to Change his bond With Lovekesh Kataria after Adnaan shaikh
अदनान शेख, एल्विश यादव और लवकेश कटारिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ corrupt_tuber, @ adnaan_07dz

जैसे ही अदनान ने बिग बॉस के घर में प्रवेश किया, सबसे पहली बात जो उन्होंने कही वह यह थी कि लवकेश, विशाल का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने विशाल और अरमान के बीच हुए थप्पड़ विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि अगर लवकेश बीच में आ जाता तो वह इस घटना को होने से रोक सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Refuses to Change his bond With Lovekesh Kataria after Adnaan shaikh
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21

अदनान की एंट्री के बाद लवकेश, विशाल और सना गार्डन एरिया के बाहर इस बारे में चर्चा करते हुए नजर आए, जहां विशाल ने सना और लवकेश दोनों से कहा कि शो देखने के बाद अदनान की अपनी राय हो सकती है। हालांकि, वह उनसे सहमत नहीं होगा। विशाल ने आगे कहा कि अदनान की राय लवकेश के साथ उसकी दोस्ती को प्रभावित नहीं करेगी और वह अंत तक उसका दोस्त बना रहेगा।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Refuses to Change his bond With Lovekesh Kataria after Adnaan shaikh
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21

विशाल ने कहा, "उसके ओपिनियन से मेरे और इसके (लवकेश) बीच कुछ बदलेगा नहीं, मैंने उनको दोस्त माना है और हमेशा मानूंगा।" दूसरी ओर, लवकेश और अदनान शो के अन्य प्रतियोगियों के साथ एक-दूसरे के बारे में चर्चा करते देखे गए।

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी को अपनी असफल फिल्मों पर नहीं है कोई पछतावा, कहा- आज रिलीज होती तो होतीं सफल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed