{"_id":"667539f771bd94d55a0d6357","slug":"bigg-boss-ott-3-who-is-vada-pav-girl-aka-chandrika-dixit-know-everything-about-her-deets-inside-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandrika Dixit: कौन हैं 'वड़ा पाव गर्ल'? दिल्ली की सड़कों पर लगाया ठेला, अब बिग बॉस के घर में मचाएंगी धमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chandrika Dixit: कौन हैं 'वड़ा पाव गर्ल'? दिल्ली की सड़कों पर लगाया ठेला, अब बिग बॉस के घर में मचाएंगी धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 21 Jun 2024 09:18 PM IST
सार
दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाने से लेकर यहां तक पहुंचने तक का चंद्रिका दीक्षित की सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह हल्दीराम कंपनी में काम किया करती थीं और उनके पति यश गेरा रैपिडो कंपनी में कार्यरत थे।
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का धमाकेदार आगाज होने वाला है। इस बार अभिनेता अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। उन्होंने शो में अब तक का सबसे जबर्दस्त मजा देने का वादा किया है, जिसके लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों शो में नजर आने वाले प्रतिभागियों के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस बार शो में दिल्ली की फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित भी नजर आएंगी। सोशल मीडिया स्टार चंद्रिका दीक्षित की वीडियोज खूब वायरल होते हैं। अब वो बिग बॉस ओटीटी के घर में धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। चलिए जानते हैं कि कौन हैं चंद्रिका दीक्षित...
दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाने से लेकर यहां तक पहुंचने तक का चंद्रिका दीक्षित की सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह हल्दीराम कंपनी में काम किया करती थीं और उनके पति यश गेरा रैपिडो कंपनी में कार्यरत थे। अपने पति को अनियमित घंटों की नौकरी करते देख और बेटे के डेंगू बुखार से जूझने की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया था। ऐसे में खाना बनाने के प्रति उनके जुनून ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में उन्होंने अपना फूड कार्ट का काम शुरू किया। खुद का बिजनेस शुरू करने के बाद चंद्रिका दीक्षित जल्द ही 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं। उनका साधारण से बड़ा पाव का ठेला खूब फेमस हो गया। उनके हाथ का वड़ा पाव खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पर पहुंचने लगे। वह सुर्खियों में तब आईं, जब फूड व्लॉगर अमित जिंदल ने उनके ठेले की ब्लॉगिंग की, जिसमें उनके बड़ा पाव बनाने और बेचने का हुनर देखने को मिला था।
अमित जिंदल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया और इसी से चंद्रिका रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। इसके बाद उनके वड़ा पाव ठेले पर लोगों की लंबी लाइन लगी थी। फेमस के बाद का सफर भी उनके लिए आसाना नहीं था। इस वीडियो के बाद उनका एक दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें वह बहुत रो रही थीं। इसमें वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाती हुई दिखाई दीं। उन्होंने इसमें 35 हजार रुपये की फीस भरने के बाद भी रिश्वत का आरोप लगाया। इसके बाद कई स्ट्रीट वेंडरों की इससे जुड़ी परेशानियां सामने आईं।
चंद्रिका का बड़ा पाव का ठेला देखने के बाद कई लोगों ने वड़ा पाव का बिजनेस शुरू किया। कॉम्पटीशन बढ़ता देख उन्होंने 'डॉली चायवाला' सुनील पाटिल के साथ कोलैब किया। साथ ही 'बिग बॉस' के सनी आर्या और पुनीत सुपरस्टार के साथ भी कोलैबोरेशन किया। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ने लगी थी। उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी का खूब फायदा उठाया। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से 70 लाख से ज्यादा कीमत की फोर्ड मस्टैंग कार खरीदी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।