स्टार क्रिकेटर और कैंसर जैसी बीमारी को मात दे चुके युवराज सिंह की कहानी अब बड़े परदे पर आएगी। उनकी बायोपिक का एलान किया गया है। इस बायोपिक को टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूसर किया जाएगा। भूषण कुमार और रवि भगचांदका इस बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे।
Yuvraj Singh Biopic: परदे पर आएगी युवराज सिंह की कहानी, स्टार क्रिकेटर की बायोपिक का हुआ एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूषण कुमार और रवि भगचांदका मिलकर युवराज सिंह के जीवन की कहानी दर्शकों के सामने लेकर आएंगे। हालांकि अभी इस बायोपिक के टाइटल का एलान नहीं हुआ है। युवराज सिंह का किरदार परदे पर कौन अदा करेगा, अभी इसे लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बायोपिक में क्रिकेट जगत में युवराज सिंह के योगदान को दिखाया जाएगा। इसके अलावा कैंसर जैसी बीमारी से जंग की उनकी साहसिक यात्रा की झलक भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। युवराज सिंह के फैंस के लिए इस बायोपिक का एलान किसी तोहफे से कम नहीं है।
बायोपिक का एलान होने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। युवराज सिंह के फैंस उनके जीवन की कहानी परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही वे उनकी लीड भूमिका के लिए सितारों के नाम भी सुझा रहे हैं। इस कड़ी में यूजर्स एक्टर प्रभास का नाम बता रहे हैं और कह रहे हैं कि वे इस किरदार के लिए परफेक्ट चुनाव होंगे। वहीं, कुछ एक्टर सवाल कर रहे हैं कि एक्टर कौन होगा? कोई पूछ रहा है, 'कौन सा एक्टर सही तरह से भूमिका में फिट होगा'?
Shreyas Talpade: आखिर क्यों श्रेयस तलपड़े ने कहा- 'मैं जिंदा हूं'? अभिनेता ने पोस्ट साझा कर लिखी ये बात
भूषण कुमार अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एनिमल, दृश्यम 2, कबीर सिंह, तानाजी जैसी फिल्में लेकर आ चुके हैं। अब उन्होंने युवराज सिंह की बायोपिक के लिए रवि भगचांदका के साथ हाथ मिलाया है। रवि भगचांदका 200 नॉट आउट सिनेमा के बैनर तले इस बायोपिक का सह-निर्माण करेंगे। इससे पहले वे सचिन तेंदुलकर की डॉक्यूमेंट्री 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' प्रोड्यूस कर चुके हैं।
Angry Young Men: 55 रुपये किराया देकर आधे कमरे में रहते थे सलीम खान, आर्थिक तंगी के कारण करने पड़े थे ये काम