Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bloody Ishq writer Mahesh Bhatt want Alia Bhatt Ranbir Daughter Raha to watch his Dil Hai Ke Manta Nahin fil
{"_id":"66ac8e43c29cce85200ff86f","slug":"bloody-ishq-writer-mahesh-bhatt-want-alia-bhatt-ranbir-daughter-raha-to-watch-his-dil-hai-ke-manta-nahin-fil-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Bhatt:नातिन राहा को अपनी ये फिल्म दिखाना चाहते हैं महेश भट्ट, आलिया को बताया बेहतरीन मां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahesh Bhatt:नातिन राहा को अपनी ये फिल्म दिखाना चाहते हैं महेश भट्ट, आलिया को बताया बेहतरीन मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:14 PM IST
सार
महेश भट्टी की कई फिल्में विवादों में भी रहीं, लेकिन उनकी अनोखी निर्देशन क्षमता की वजह से उन्हें काफी पसंद भी किया गया। अब हाल में ही उन्होंने कहा है कि वो अपनी फिल्में अपनी नातिन राहा को दिखाना चाहेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
महेश भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महेश भट्ट बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रहे हैं। उन्होंने कई कालजयी फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्होंने साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'मंजिले और भी हैं' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछ मुड़कर नहीं देखा। महेश भट्टी की कई फिल्में विवादों में भी रहीं, लेकिन उनकी अनोखी निर्देशन क्षमता की वजह से उन्हें काफी पसंद भी किया गया। अब हाल में ही उन्होंने कहा है कि वो अपनी फिल्में अपनी नातिन राहा को दिखाना चाहेंगे।
2 of 5
महेश भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
महेश भट्ट इन दिनों अपनी नवीनतम फिल्म ब्लडी इश्क को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है, जबकि महेश भट्ट ने इसकी कहानी लिखी है। हाल में ही उन्होंने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों और राहा को लेकर बात की है। उन्होंने नाना बनने के अपने अनुभवों को लेकर भी बात की है। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उनके जीवन में राहा के आने के बाद कई बदलाव आए हैं।
3 of 5
सलीम खान-महेश भट्ट-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
दिग्गज निर्देशक ने इस इंटरव्यू के दौरान नातिन राहा को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि राहा, जब बड़ी हो जाए, तो वह चाहेंगे कि वह फिल्म दिल है कि मानता नहीं देखें। उन्होंने कहा," यह दिल को छू लेने वाली फिल्मों में से एक है, जिसमें पूजा ने बहुत शानदार काम किया था और आमिर भी काफी बेहतरीन थे। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें मानवीय भावनाओं का संगम है। मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्म ही मैं उसके लिए चुनूंगा।"
VD 12: 'वीडी 12' के फर्स्ट लुक में खतरनाक अंदाज में नजर आए विजय देवरकोंडा, फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेश भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
दिग्गज निर्देशकने जिगरा अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा के जन्म के बाद जीवन में आए बदलावों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि राहा के आने के बाद उन्होंने दुनिया को एक अलग नजरिए से देखना शुरु कर दिया है। वह अब उन सभी चीजों को नोटिस करते हैं, जो वह शायद पहले नहीं कर पाते। उन्होंने आगे कहा कि बतौर निर्माता-निर्देशक भी उनका नजरिया बदलता गया, जब वह पिता और फिर दादा बन गए।
Bigg Boss OTT 3: इस प्रतिभागी को फाइनल में देख भड़के दीपक चौरसिया और शिवानी
उन्होंने कहा कि अब वह फिल्मों को एक अलग नजरिए से देखते हैं। उन्होंने कहा,“मैं मानवीय कहानियों को अलग तरह से देखता हूं, खासकर दादा बनने के बाद। ईमानदारी से कहूं ,तो मैं अभी भी अपने बच्चे और उसकी अद्भुत उपलब्धियों से चकित हूं। इस दौरान उन्होंने आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें अद्भुत अभिनेत्री और बेहतरीन मां बताया है। बताते चलें कि महेश भट्ट द्वारा लिखित ब्लडी इश्क डिज्नी+हॉटस्टार पर 26 जुलाई को प्रीमियर हुई थी।
Samarth Jurel: ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं समर्थ जुरेल, 'चंगेज' में निभाएंगे राजस्थानी किरदार
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।