सब्सक्राइब करें

Kumar Sanu: पहली बार अंग्रेजी में कुमार सानू ने गाया गाना, दोनों बेटियों के साथ '9-5' गाने में किया काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 02 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

कुमार सानू अब एक बार फिर वह अपने फैंस के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहे हैं। वह अपने नए म्यूजिक वीडियो के साथ वापसी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kumar Sanu Sings in English with Shannon K and Annabelle for a Tribute to the 9-5 song
कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुमार सानू इस गाने में में अपनी बेटियां शैनन के और एनाबेले के साथ काम कर रहे हैं। इस गाने में 9 से 5 की नौकरी करने वाले लोगों की दिनचर्या और उनके जुनून को दर्शाया गया है। देश और दुनिया भर में करोड़ो लोग नौ से पांच की नौकरी करते हैं। ऐसे में ये गाना करोड़ों लोगों की जुबान पर चढ़ने वाला है। इसमें जीवन के छोटे-छोटे पलों में खुशी खोजने का संदेश छिपा है, जो दर्शकों को काफी आकर्षित करने वाला है।

Kumar Sanu Sings in English with Shannon K and Annabelle for a Tribute to the 9-5 song
कुमार सानू-शैनन के - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुमार सानू इस गाने में में अपनी बेटियां शैनन के और एनाबेले के साथ काम कर रहे हैं। इस गाने में 9 से 5 की नौकरी करने वाले लोगों की दिनचर्या और उनके जुनून को दर्शाया गया है। देश और दुनिया भर में करोड़ो लोग नौ से पांच की नौकरी करते हैं। ऐसे में ये गाना करोड़ों लोगों की जुबान पर चढ़ने वाला है। लोगों को ये गाना काफी पसंद आ सकता है। इसमें जीवन के छोटे-छोटे पलों में खुशी खोजने का संदेश छिपा है, जो दर्शकों को काफी आकर्षित करने वाला है।

Kumar Sanu Sings in English with Shannon K and Annabelle for a Tribute to the 9-5 song
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

गाने की शूटिंग लॉस एंजिल्स के खूबसूरत इलाकों में की गई है। इस वीडियो में शैनन और ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता कॉनर बार्टन हैं, जिन्हें फिल्म "एल्विस" में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। कुमार सानू की छोटी बेटी एनाबेले ने इस गाने को लिखा और कंपोज किया है। गाने को लेकर कुमार सानू ने कहा है कि एनाबेले इस गाने का कॉनसेप्ट और धुन लेकर उनके पास आई थीं। वह सुनते ही तुरंत इस गाने की ओर आकर्षित हो गए थे। 
VD 12: 'वीडी 12' के फर्स्ट लुक में खतरनाक अंदाज में नजर आए विजय देवरकोंडा, फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Sanu Sings in English with Shannon K and Annabelle for a Tribute to the 9-5 song
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

गायक के फैंस उन्हें पहली बार अंग्रेजी में गाते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अपने करियर में 28 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने के बावजूद, वह पहली बार अंग्रेजी में गाना गा रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियों ने उनका हौसला बढ़ाया। शुरू में उन्हें नहीं पता था कि वह इसे अंग्रेजी में गाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इसे अंग्रेजी में गाने की खुशी है। यह गाना एप्पल म्यूजिक, स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर उपलब्ध है और काफी पसंद किया जा रहा है। 
Munmun Dutta: दिशा वकानी के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर मुनमुन ने पहली बार की बात, बोलीं- उनकी बहुत याद आती है

विज्ञापन
Kumar Sanu Sings in English with Shannon K and Annabelle for a Tribute to the 9-5 song
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

शैनन ने गाने को लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पिता और बहन के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास रहा है। सबके प्रयास से इस गाने को इतना खूबसूरत बनते हुए देखना उनके लिए एक बहुत खास था। बता दें कि कुमार सानू और शैनन इससे पहले "इट्स मैजिकल" गाने के लिए हाथ मिला चुके हैं। इस गाने के अंग्रेजी और हिंदी में दो संस्करण थे, जिसे संगीतकार डैनी ने कंपोज किया था। गाने को भारत और लॉस एंजिल्स में अलग-अलग रिकॉर्ड किया गया था।
Nawazuddin Siddiqui: खुद को फंसा हुआ पाने पर अनुराग से सलाह लेते हैं नवाज, लेकिन 1999 में नहीं मानी थी यह बात


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed