फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: 'एनिमल' में अबरार का रोल करने से पहले घबरा रहे थे बॉबी, शूटिंग के लिए डेढ़ साल करना पड़ा था इंतजार

Mon, 09 Sep 2024 03:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

अभिनेता बॉबी देओल 'एनिमल' फिल्म में नेगेटिव रोल करके छा गए थे। उनके किरदार अबरार हक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उनके एंट्री सॉन्ग पर तो जमकर वीडियो बनाई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉबी देओल ने इस रोल को निभाने के लिए डेढ साल तक इंतजार किया था। खुद बॉबी ने एक साक्षात्कार में इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
 
विज्ञापन
Bobby Deol was nervous before playing the role of Abrar in Animal movie directed by sandeep reddy vanga
बॉबी देओल - फोटो : पीटीआई

बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iambobbydeol

एनिमल का निर्देशन करने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने बॉबी देओल को जब बताया था कि उनका किरदार मूक होगा तो शुरू में बॉबी घबरा गए थे, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी आवाज उनकी ताकत है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने कम्फर्ट जोन से निकलकर कुछ करने का मन बनाते हुए फिल्म को हां कह दिया था।

Bobby Deol was nervous before playing the role of Abrar in Animal movie directed by sandeep reddy vanga
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iambobbydeol

बॉबी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग के लिए डेढ साल इंतजार किया था। ये एक लंबी फिल्म है, जिसे शूट करने में काफी समय लग रहा था। ऐसे में बॉबी के मन में सवाल उठ रहे थे कि क्या संदीप अपना मन बदल लेंगे और एक दिन अचानक कहे देंगे कि अब उन्हें उनकी जरूरत नहीं है?

Kaantha: 'कांथा' के लिए दुलकर सलमान और राणा दग्गुबाती ने मिलाया हाथ, दिखेगा इतिहास और मानवीय भावनाओं का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol was nervous before playing the role of Abrar in Animal movie directed by sandeep reddy vanga
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iambobbydeol

बॉबी ने रणबीर कपूर के साथ 12 दिन शूटिंग की थी। उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि बड़े स्टार होने के बावजूद वो काफी डाउन-टू-अर्थ हैं। बॉबी ने ये भी बताया कि उन्होंने अबरार के रोल के लिए कैसे तैयारी की थी। उन्होंने इसके लिए साइन लैंग्वेज सीखी थी। 

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन, भूल भुलैया 3 अभिनेता को देखकर खुशी से झूमे फैंस

विज्ञापन
Bobby Deol was nervous before playing the role of Abrar in Animal movie directed by sandeep reddy vanga
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iambobbydeol

बॉबी देओल आने वाले दिनों में भी कुछ फिल्मों में नेगेटिव रोल करते दिखाई देंगे। वो जल्द ही सूर्या स्टारर 'कंगुवा' में नजर आएंगे। इसके अलावा वो 'हरि हर वीरा मल्लू', 'देवरा' और नंदमुरी बालकृष्ण की 109वीं फिल्म में भी अभिनय करते दिखेंगे। उनके प्रशंसकों को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हैं।

RHTDM Re-Release Box Office Collection: दर्शकों को भाई 'रहना है तेरे दिल में', बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा प्रदर्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed