एक्टर बाबिल बाबिल खान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था, जिसके बाद अभिनेता ने अकाउंट भी डिलीट कर दिया था। इसे लेकर बाबिल की मां सुतापा की तरफ से बयान सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि हर इंसान की तरह बाबिल के लिए भी कुछ दिन मुश्किल हो सकते हैं। उन्हें भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है और यह उनमें से एक था और कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे। इस बात पर कई दिग्गज कलाकार उन्हें मजबूत होने का सुझाव दे रहे थे। सिनेमाई दुनिया में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्हें मानसिक बीमारी जैसी समस्या का सामन करना पड़ा है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
Mental Health Awareness Month: बाबिल खान ही नहीं, संजय दत्त से लेकर आलिया भट्ट तक ने झेला मानसिक बीमारी का दंश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 06 May 2025 06:53 PM IST
सार
Mental Health Awareness Month: हाल ही में अभिनेता बाबिल खान के वायरल वीडियो ने सबको परेशान कर दिया था। हालांकि, इसे लेकर उनकी मां ने सफाई दी थी कि इसके गलत मायने ना निकाले जाएं। आज जानेंगे उन एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने झेली मेंटल हेल्थ संंबंधी समस्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन