फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली ही फिल्म में दिखा दिया था दम, जीते थे 11 पुरस्कार

Thu, 18 Jul 2024 07:22 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 07:22 AM IST
सार

बॉलीवुड में अपने पांव जमाने के लिए अपनी जमीन तैयार करना आसान काम नहीं है। यह रास्ता संघर्ष से भरा है, जिस पर दमदार अभिनय करने वाले ही चल पाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, जो आज अपना 35वांजन्मदिन मना रही हैं, इंडस्ट्री में अपनी जमीन तैयार कर चुकी हैं। उनका जन्म 18 जुलाई, 1989 को हुआ था। साल 2015 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली भूमि के चाहने वालों की संख्या आज लाखों में हैं।
 

विज्ञापन
Bollywood actress Bhumi Pednekar is celebrating her birthday today know about her films career and family
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में अपने पांव जमाने के लिए अपनी जमीन तैयार करना आसान काम नहीं है। यह रास्ता संघर्ष से भरा है, जिस पर दमदार अभिनय करने वाले ही चल पाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, जो आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं, इंडस्ट्री में अपनी जमीन तैयार कर चुकी हैं। उनका जन्म 18 जुलाई, 1989 को हुआ था। साल 2015 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली भूमि के चाहने वालों की संख्या आज लाखों में हैं।

Bollywood actress Bhumi Pednekar is celebrating her birthday today know about her films career and family
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar

आज भूमि की पहचान एक अभिनेत्री के तौर पर है, लेकिन इससे पहले वो यशराज फिल्म्स के लिए सहायक कास्टिंग निर्देशक के रुप में काम किया करती थीं। उन्होंने छह साल तक इस काम को किया था। 'दम लगा के हईशा' से उन्हें अपनी अदाकारी दिखाने का मौका मिला तो इसे उन्होंने बखूबी भुनाया। इस फिल्म में उन्होंने एक ज्यादा वजन वाली शादीशुदा महिला का रोल किया था। अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिल गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।

Bollywood actress Bhumi Pednekar is celebrating her birthday today know about her films career and family
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar

भूमि पेडनेकर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र सरकार में साल 1980-85 तक गृह और श्रम मंत्री थे। सतीश कांग्रेस पार्टी के नेता थे। साल 2011 में उनका निधन हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, भूमि ने अपनी पहली फिल्म के लिए 12 किलो वजन बढ़ाया था और फिल्म खत्म करने के बाद 30 किलो से ज्यादा वजन घटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Bhumi Pednekar is celebrating her birthday today know about her films career and family
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar

पहली फिल्म में संध्या का किरदार निभाने के बाद ही भूमि दर्शकों को भा गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी पहली फिल्म को 45 बार देखा था। दम लगा के हईशा के बाद भूमि ने टॉयलेट एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान, बाला, पति पत्नी और वो, सांड की आंख और बधाई दो समेत कई फिल्मों में काम किया। बधाई दो के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार मिला था।

विज्ञापन
Bollywood actress Bhumi Pednekar is celebrating her birthday today know about her films career and family
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar

भूमि ने अपने अभी तक के करियर में अधिकतर फिल्में आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और अक्षय कुमार के साथ ही की है। उन्हें 'दम लगा के हईशा' के लिए 11 पुरस्कार मिले थे। वो 'थैंक्यू फॉर कंमिग' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी। बाला के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का भी पुरस्कार मिला था।

Fantom Studios: ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के निर्देशक को मिली पहली हिंदी फिल्म, सृष्टि बहल ने दिया चिदंबरम को बड़ा मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed