सब्सक्राइब करें

Barkha Madan: ऐश्वर्या और सुष्मिता को दी कड़ी टक्कर, ग्लैमर की दुनिया को ठोकर मार बौद्ध भिक्षु बनी ये एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 14 Jan 2025 06:19 PM IST
सार

Barkha Madan: आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री और मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने ग्लैमर की दुनिया को ठुकरा दिया और बौद्ध भिक्षु बन गईं। एक जमाने में यह अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन को टक्कर दिया करती थीं। आइए जानते हैं वह कौन हैं?
 

विज्ञापन
Bollywood actress model Miss India competitor Barkha Madan aka Gyalten Samten become buddhist nun
बरखा मदान - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों हर्षा रिछारिया 'सुंदर साध्वी' के नाम से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वह साध्वी बन गई हैं। हालांकि, उन्होंने अपने एक हालिया बयान में कहा कि वह साध्वी नहीं हैं। हर्षा एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। बात जब साध्वी या संन्यासी बनने की चली है तो आज हम आपको एक ऐसी ही मॉडल और अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया को छोड़कर संन्यास का रास्ता अपना लिया। कभी यह मॉडल ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन जैसी सुंदरियों को कड़ी टक्कर दिया करती थीं। हम बात कर रहें हैं पूर्व मॉडल और अभिनेत्री बरखा मदान की, जिन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया और अपने जीवन में एक परिवर्तन ले आईं और बौद्ध भिक्षु बन गईं। 

Trending Videos
Bollywood actress model Miss India competitor Barkha Madan aka Gyalten Samten become buddhist nun
बरखा मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @barkhamadan17

बौद्ध भिक्षु बनने के बाद बदला नाम
पूर्व मॉडल और अभिनेत्री बरखा मदान अब एक बौद्ध भिक्षु के रूप में रह रही हैं। अब उनका नाम भी बदल चुका है। बरखा अब ‘ग्यालटेन समतेन’ के नाम से जानी जाती हैं। उनकी यात्रा एक आध्यात्मिक बदलाव को दर्शाती है, क्योंकि वह खुद को एक नए मार्ग ले आई हैं। बरखा अपने सोशल मीडिया पर बौद्ध धर्म से जुड़ी वीडियोज भी साझा करती रहती हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Harsha Richhariya: 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं', हकीकत खुलते ही इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया की सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress model Miss India competitor Barkha Madan aka Gyalten Samten become buddhist nun
बरखा मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @barkhamadan17

मिस इंडिया में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन को दी टक्कर
बरखा मदान सबसे पहले मॉडलिंग की दुनिया में मशहूर हुईं, जहां उन्होंने वर्ष 1994 की मिस इंडिया प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई, जिसमें सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी मशहूर हस्तियों के साथ कंपटिट किया। उन्होंने जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखा और साल 1996 की फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से अभिनय की शुरुआत की।


यह खबर भी पढ़ें: Harsha Richhariya: कौन हैं महाकुंभ में नजर आई हर्षा रिछारिया? 'सुंदर साध्वी' के रूप में बटोर रहीं सुर्खियां
Bollywood actress model Miss India competitor Barkha Madan aka Gyalten Samten become buddhist nun
बरखा मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @barkhamadan17

इन फिल्मों में किया काम
इसके बाद, वह अजय देवगन, रेखा और उर्मिला मातोंडकर  के साथ ‘भूत’ जैसी फिल्म में नजर आईं। फिर वह टीवी की दुनिया में भी दिखाई दी। उन्होंने ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ धारावाहिक में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई। 

View this post on Instagram

A post shared by Barkha Madan (@barkhamadan17)


विज्ञापन
Bollywood actress model Miss India competitor Barkha Madan aka Gyalten Samten become buddhist nun
बरखा मदान - फोटो : इंस्टाग्राम @barkhamadan17

कब और कैसे बनीं बौद्ध भिक्षु
ग्लैमर की दुनिया में मशहूर होने के बाद बरखा को अपनी जिंदगी का लक्ष्य साल 2012 में मिला। जब उनके मन में दलाई लामा के प्रति गहरी श्रद्धा जागी। उनसे प्रेरित होकर उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। कहते हैं कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा छोटी उम्र में ही शुरू हो गई थी, जब वह छठी कक्षा के दौरान सिक्किम के एक मठ में गई थीं। यहीं पर उन्हें पहली बार संस्कृति से गहरा जुड़ाव महसूस हुआ था। फिल्मी दुनिया में आने के बाद भी बरखा का अध्यात्म के प्रति झुकाव होता गया और वह मठ में वापस आ गईं। आज वह पूरी तरह से मठ का जीवन अपना चुकी हैं। वह ग्याल्टेन समतेन नाम से जानी जाती हैं और दूरदराज के पहाड़ी मठों में रहती हैं और आध्यात्मिक विकास के लिए समर्पित जीवन जी रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed