फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loksabha Election 2024: आलिया से लेकर नोरा तक ये एक्ट्रेस नहीं डाल पाएंगी लोकसभा चुनाव 2024 में वोट, यह है वजह

Sat, 20 Apr 2024 03:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 03:53 PM IST
सार

कुछ फिल्मी सितारे ऐसे हैं, जो इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन वे भारत में वोट नहीं डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Cannot Vote in Lok Sabha Election 2024 Alia Bhatt Katrina Kaif Nora Fatehi
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। सात चरणों में से पहले चरण का मतदान शुक्रवार को पूरा हो चुका है। चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे। कल शुक्रवार को कई फिल्मी कलाकार मतदान केंद्र पर वोट डालते हुए नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कुछ कलाकार हर साल अपना वोट डालकर नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाते हैं तो कुछ कलाकार निजी कारणों से मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते। वहीं, कुछ फिल्मी सितारे ऐसे भी हैं, जो इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन वे भारत में वोट नहीं डाल सकते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में।

Bollywood Actresses Who Cannot Vote in Lok Sabha Election 2024 Alia Bhatt Katrina Kaif Nora Fatehi
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके प्रशंसकों को आज तक उनकी वोट डालते हुए की तस्वीर देखने का मौका नहीं मिल पाया है। दरअसल, आलिया भट्ट भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता हैं। उनकी मां का जन्म बर्मिंघम में हुआ था।

Bollywood Actresses Who Cannot Vote in Lok Sabha Election 2024 Alia Bhatt Katrina Kaif Nora Fatehi
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम- @katrinakaif

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ के चाहने वालों की भारत में कमी नहीं है। वे अभी तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आलिया की तरह कैटरीना भी भारत की नागरिक नहीं है। उनका जन्म हांगकांग में हुआ था और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Cannot Vote in Lok Sabha Election 2024 Alia Bhatt Katrina Kaif Nora Fatehi
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज को भी लोग भारत में वोट डालते हुए नहीं देख सकते। जैकलीन बहरीन में पैदा हुई थीं। उनके पिता श्रीलंका और मां मलेशिया से हैं। ऑस्ट्रेलिया में अपना कॉलेज खत्म करने के बाद, वह श्रीलंका वापस आ गईं, जहां बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने एक रिपोर्टर के रूप में काम किया।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Cannot Vote in Lok Sabha Election 2024 Alia Bhatt Katrina Kaif Nora Fatehi
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi

नोरा फतेही
नोरा फतेही लंबे समय से भारत में काम कर रही हैं। उनके डांस वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं। भारत आने के बाद अपने काम से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। नोरा भी भारत में वोट नहीं डाल सकती हैं। उनके पास कनाडा की नागरिकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed