फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Imran Khan: करण जौहर का घर किराए पर लेने की खबरों पर इमरान खान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Sat, 20 Apr 2024 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Apr 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan reaction on rumours that he rented Karan Johar spare apartment with girlfriend Lekha Washington
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता इमरान पिछले लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अभिनेता ने अपनी जीवनशैली में काफी बदलाव किए। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर बात की। बता दें कि ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इमरान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ मिलकर करण जौहर का फ्लैट किराए पर लिया। इस पर भी इमरान ने प्रतिक्रिया दी है और ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया है। 

Imran Khan reaction on rumours that he rented Karan Johar spare apartment with girlfriend Lekha Washington
इमरान खान - फोटो : इमरान

इमरान खान अपने पाली हिल वाले सुविधा संपन्न बंगले से निकलकर अलग अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे। हाल ही में फिल्म कपैनियन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने लाइमलाइट और तमाम ताम-झाम से दूर होने के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि वह पांच साल पहले अपने पाली हिल स्थित बंगेल को छोड़कर बांद्रा के एक अपार्टमेंट में रहने चले गए थे। उस दौरान वह अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हुए थे।

Imran Khan reaction on rumours that he rented Karan Johar spare apartment with girlfriend Lekha Washington
इमरान खान - फोटो : इमरान

इमरान खान ने आगे कहा, 'मैंने वहां जाकर नई शुरुआत की। वह एक खाली अपार्टमेंट था। मैंने अपनी जरूरतों के हिसाब से धीरे-धीरे वहां चीजें लेनी शुरू कीं। मेरे पास एक टेलिविजन था, क्योंकि मुझे फिल्में देखना पसंद है। एक सोफा था। फिर धीरे-धीरे मैंने उन चीजों को लाना शुरू किया, जिनकी मुझे सच में जरूरत थी।
Aayush Sharma: 'रुसलान' एक्टर आयुष शर्मा ने सलमान खान को लेकर दिया बयान, कहा, 'बनाएंगे अपनी अलग पहचान'

विज्ञापन
विज्ञापन
Imran Khan reaction on rumours that he rented Karan Johar spare apartment with girlfriend Lekha Washington
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरे पास कोई लिव-इन स्टाफ नहीं था। सिर्फ एक शख्स था जो सफाई करने के लिए हर दूसरे दिन आया करता। तब मैंने अपने लिए एक वैक्यूम क्लीनर खरीदा और कहा, 'मैं खुद सफाई करूंगा। मेरे पास सिर्फ तीन प्लेटें हैं। यह तीन प्लेट तीन टाइम के खाने-नाश्ता, लंच और डिनर के हिसाब से हैं। सिर्फ तीन प्लेटें धोने का काम था। इतना कम सामान होने पर कितनी ही गंदगी होती'?
Amar Singh Chamkila: 'चमकीला को गोली मारकर नाच रहे थे उनके हत्यारे', गायक के सचिव का दर्दनाक खुलासा

विज्ञापन
Imran Khan reaction on rumours that he rented Karan Johar spare apartment with girlfriend Lekha Washington
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान ने कहा कि वह अपने घर को खुद मैनेज करते थे, लेकिन उनका खाना उनकी मां के घर से आता था। गर्लफ्रेंड लेखा के साथ करण जौहर का घर किराए पर लेने की बात पर इमरान ने कहा, 'यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं खुद अभी तक नहीं समझ पाया। सेलिब्रिटी होने की वजह से लोग आपके बारे में बातें करते हैं। आप उस पर टिप्पणाी करते हैं। मुझे यह थोड़ा अजीब लगता है'।
NTR Jr New Movie: जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed