{"_id":"68627cfcb0cbf5391109a0aa","slug":"bollywood-and-tv-single-mothers-shweta-tiwari-ekta-kapoor-karishma-kapoor-juhi-parmar-sushmita-sen-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Single Moms: पर्दे पर 'मां' का किरदार निभा चुकीं ये अभिनेत्रियां, रियल में भी हैं मजबूत सिंगल मॉम्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Single Moms: पर्दे पर 'मां' का किरदार निभा चुकीं ये अभिनेत्रियां, रियल में भी हैं मजबूत सिंगल मॉम्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:36 PM IST
सार
Kajol Movie Maa: बॉलीवुड और टीवी जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो पर्दे पर तो मां के किरदार में नजर आ ही चुकी हैं लेकिन रियल लाइफ में भी सिंगर मॉम के तौर पर अपनी बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सिंगल मॉम्स
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में मां का किरदार अक्सर एक त्यागमयी, ममतामयी और मजबूत महिला के रूप में दिखाया जाता है। हाल ही में रिलीज हुई काजोल की फिल्म 'मां' ने इसी भावना को फिर से परिभाषित किया है। फिल्म में एक मां की अपने बच्चे के लिए लड़ाई, संघर्ष और समर्पण को बेहद इमोशनल और सशक्त ढंग से दिखाया गया है। लेकिन ये कहानियां सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं हैं। असल जिंदगी में भी कई मशहूर बॉलीवुड और टीवी हस्तियां हैं जो अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं और समाज को एक नई प्रेरणा दे रही हैं।
इन अभिनेत्रियों ने न सिर्फ अपने करियर को संभाला, बल्कि अपने बच्चों के लिए हर वह जिम्मेदारी भी निभाई जो एक मां और पिता दोनों की होती है। यहां जानते हैं कुछ ऐसी ही सशक्त सिंगल मॉम्स के बारे में जिन्होंने अपने फैसलों से समाज में एक मिसाल कायम की है।
2 of 6
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने व्यक्तिगत जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। राजा चौधरी और अभिनव कोहली, दोनों पतिओं से तलाक ले चुकीं एक्ट्रेस अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश की परवरिश अकेले दम पर कर रही हैं। श्वेता न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि एक मजबूत मां भी हैं जिन्होंने हर मुश्किल समय में अपने बच्चों के लिए सही निर्णय लिया।
3 of 6
जूही परमार
- फोटो : इंस्टाग्राम- @juhiparmar
जूही परमार
'कुमकुम' फेम जूही परमार ने भी अपनी बेटी समायरा की परवरिश एक सिंगल मॉम के रूप में की है। जूही परमार और सचिन श्रॉफ की शादी 15 फरवरी 2009 को हुई थी और 2018 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंंने बेटी को अकेले ही बड़ा किया है। जूही का मानना है कि एक सिंगल पैरेंट होने का मतलब सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक नए आत्मविश्वास की भी शुरुआत है।
करिश्मा कपूर
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं आने के बाद अपने बच्चों के लिए अलग रास्ता चुना। उन्होंने अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान को अपनी प्राथमिकता बनाई और फिल्मों से दूरी बनाते हुए मां की भूमिका को सबसे ऊपर रखा। करिश्मा आज भी अपने बच्चों के साथ हर एक खास मौके पर नजर आती हैं और एक आदर्श सिंगल मॉम की छवि पेश करती हैं। बता दें हाल ही में करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
सुष्मिता सेन-रेने सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने सिंगल मदरहुड को चुनकर समाज की रूढ़ियों को तोड़ा। उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया और उन्हें एक शानदार परवरिश दी। सुष्मिता आज भी अपने खुले विचारों और स्वतंत्र सोच के लिए जानी जाती हैं। उनकी बेटियां अलीशा और रेने उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।