फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन एक्टर्स को रातोंरात मिली शोहरत, फिर हो गए गुमनामी के शिकार

Mon, 12 Feb 2024 07:18 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
bollywood Celebs Raj Kiran Parveen Babi Mandakini Nakul Kapoor Got Fame Overnight Then  Suddenly Disappeared
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हुए है, जो अपनी पहली फिल्म से ही रातों-रात स्टार बन गए। अपनी अदाकारी से इन सितारों ने दर्शकों के दिल खास जगह बनाई और शोहरत की बुलंदियों को छुआ। इन स्टार्स ने एक के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ समय बाद ये गुमनामी के शिकार हो गए। चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिनको फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

bollywood Celebs Raj Kiran Parveen Babi Mandakini Nakul Kapoor Got Fame Overnight Then  Suddenly Disappeared
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम 'परवीन बाबी' का है। 70 के दशक में परवीन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और देखते ही देखते शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गई। अपने करियर में उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाएं, जिनमें 'दीवार', 'अमर अकबर एंथनी', 'शान' और 'कालिया' जैसी फिल्में मुख्य रूप से शामिल हैं। परवीन प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन में भी नजर आईं, लेकिन कुछ समय बाद वे गुमनामी की शिकार हो गईं। जिंदगी के आखिरी वक्त में परवीन के साथ कोई नहीं था और वे अपने फ्लैट में मृत पाई गईं थी।

bollywood Celebs Raj Kiran Parveen Babi Mandakini Nakul Kapoor Got Fame Overnight Then  Suddenly Disappeared
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मंदाकिनी ने साल 1985 में 'राम तेरी गंगा मैली' से अपना डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही उन्होंने लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना लिया। इस फिल्म के जरिए मंदाकिनी रातोंरात मशहूर हो गई थीं। इस फिल्म के बाद मंदाकिनी को हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। ऐसा कहा जाता है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी उन पर फिदा हो गया था, जिसके बाद निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने से डरने लगे और उनका करियर ढलान पर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood Celebs Raj Kiran Parveen Babi Mandakini Nakul Kapoor Got Fame Overnight Then  Suddenly Disappeared
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1990 की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने वाली अनु अग्रवाल रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू नहीं चला। इसी दौरान वे एक सड़क हादसे की शिकार हो गई, जिससे उनकी याददाश्त चली गई और वो पैरालाइज्ड हो गईं। तीन साल तक उनका इलाज चला, लेकिन हादसे की वजह से उनका चेहरा इस कदर खराब हो गया कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया और वे बॉलीवुड से दूर हो गईं।

 
विज्ञापन
bollywood Celebs Raj Kiran Parveen Babi Mandakini Nakul Kapoor Got Fame Overnight Then  Suddenly Disappeared
राज किरण - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में 80 के दशक के मशहूर अभिनेता राज किरण का नाम भी शामिल है। उस दौर में राज किरण कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। अपने करियर में उन्होंने लगभग 100 से अधिक फिल्मों में काम किया और वे कई फिल्मों में लीड रोल में भी नजर आए। कुछ समय बाद राज के फिल्मी करियर में भी उतार चढ़ाव के देखने को मिला, जिसके चलते राज अवसाद में आ गए और परिवार ने भी उन्हें धोखा दे दिया था। कहा जाता है कि इस बीच वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे और फिल्मों से उनका नाता टूट गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed