फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: कई कलाकारों को बॉलीवुड में एंट्री दिला चुके हैं करण जौहर, फिल्में देखकर रोने लगते हैं दर्शक

Sat, 25 May 2024 07:28 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 07:28 AM IST
सार

करण जौहर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1989 में दूरदर्शन पर आने वाले टीवी सीरियल 'इंद्रधनुष' से की थी, जिसमें उन्होंने श्रीकांत का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
bollywood director and producer karan johar is celebrating his 52nd birthday today know about his career
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला

करण जौहर बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। करण, आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 25 मई, 1972 को मुंबई में हुआ था। इंडस्ट्री में उन्हें 'केजो' कहकर बुलाया जाता हैं। करण अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शनस से कई कलाकारों को बॉलीवुड में एंट्री दिला चुके हैं। केजो दो बच्चों के पिता भी हैं, जिनके नाम यश और रूही हैं।

bollywood director and producer karan johar is celebrating his 52nd birthday today know about his career
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण जौहर ने अब तक के अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया हैं, जो दर्शकों को रुला देती हैं। इनमें 'कभी खुशी कभी गम', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'माई नेम इज खान' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को दर्शक आज भी पसंद करते हैं और देखते-देखते उनकी आंखे भीगने लगती हैं। करण के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी।

bollywood director and producer karan johar is celebrating his 52nd birthday today know about his career
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण जौहर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1989 में दूरदर्शन पर आने वाले टीवी सीरियल 'इंद्रधनुष' से की थी, जिसमें उन्होंने श्रीकांत का किरदार निभाया था। करण आज भी टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि, अब वो टीवी शो में अभिनय करने के बजाय उनमें जज बनकर बनते हैं। केजो अब तक 'झलक दिखला जा', 'दिल है हिंदुस्तानी', 'इंडियाज गोट टैलेंट', 'से शावा शावा' और 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' शो के जज बन चुके हैं। इसके अलावा वो लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' को होस्ट भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood director and producer karan johar is celebrating his 52nd birthday today know about his career
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

अगर आप करण जौहर की शुरुआती फिल्मों पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि उनका नाम 'क' अक्षर से शुरु होता है। हालांकि, बाद की फिल्मों में उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केजो 'लगे रहो मुन्नाभाई' से काफी प्रभावित हुए थे। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में न्यूमैरोलॉजी की आलोचना की गई थी। नंबर की बात आई है तो आपको बता दें कि करण जौहर रईसी के मामले में भी कम नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 में केजो की नेट वर्थ करीब 1740 करोड़ रुपये थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed