फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars Lost Their Mother: इन सितारों की मां नहीं देख पाईं इनकी पहली रिलीज फिल्म, लिस्ट में किंग खान भी शामिल

Sat, 25 May 2024 12:53 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 25 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stars Mother Could Not Watch Their Debut Film Jahnvi Kapoor Arjun Kapoor Shahrukh Khan Sanjay Dutt
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
हर मां का सपना होता है कि वे अपनी जिंदगी में अपने बच्चे को कुछ बनता हुआ देख लें। बॉलीवुड के स्टार्स की माएं भी आम माओं जैसी ही होती हैं। उनका भी सपना होता है कि वे अपने बच्चे की पहली रिलीज फिल्म देखें, लेकिन कुछ माओं के नसीब में ये खुशी नहीं होती है। आइए आज आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनकी माएं उनकी पहली रिलीज फिल्म नहीं देख पाईं --
Stars Mother Could Not Watch Their Debut Film Jahnvi Kapoor Arjun Kapoor Shahrukh Khan Sanjay Dutt
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है।  शाहरुख खान की मां उनकी पहली रिलीज फिल्म 'दीवाना' नहीं देख पाई थीं। खुद  शाहरुख खान ने कई मौकों पर इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें इस बात का हमेशा मलाल रहेगा कि उनकी मां उन्हें स्टार बनता नहीं देख पाईं। 
Stars Mother Could Not Watch Their Debut Film Jahnvi Kapoor Arjun Kapoor Shahrukh Khan Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अदाकरी के लिए मशहूर संजय दत्त की मां दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त भी अपने लाडले बेटे की पहली रिलीज फिल्म नहीं देख पाईं। संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' के रिलीज से पहले ही नरगिस दत्त इस दुनिया को छोड़ कर जा चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Mother Could Not Watch Their Debut Film Jahnvi Kapoor Arjun Kapoor Shahrukh Khan Sanjay Dutt
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल है। अर्जुन कपूर ने काफी कम उम्र में कैंसर की वजह से अपनी मां को खो दिया था। अर्जुन कपूर कई इंटरव्यू में भी अपने इस दुख का जिक्र कर चुके हैं। उनकी मां उनकी पहली रिलीज फिल्म 'इश्कजादे' नहीं देख पाई थीं। 
विज्ञापन
Stars Mother Could Not Watch Their Debut Film Jahnvi Kapoor Arjun Kapoor Shahrukh Khan Sanjay Dutt
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के दौरान अपनी मां श्रीदेवी को याद करती नजर आईं। श्रीदेवी पानी बेटी को स्टार बनते देखना चाहती थीं। उनका सपना था जान्हवी को बड़े परदे पर देखना, लेकिन यह सपना अधूरा ही रह गया। जान्हवी की पहली फिल्म 'धड़क' को वे नहीं देख पाईं। जान्हवी को इस बात का काफी मलाल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed