संगीत की दुनिया में भाषा की कोई सीमा नहीं होती है। सुनने वाले को किसी भी भाषा का कोई भी गाना पसंद आ सकता है, भले ही वो उस भाषा को जरा भी नहीं जानता हो। ठीक इसी तरह किसी एक भाषा को बोलने वाला भी दूसरी भाषा में मधुर से मधुर गीत गा सकता है। बॉलीवुड में अपने नाम का लोहा मनवा चुके कई गायक ऐसे हैं, जो गैर हिंदी भाषा में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। सोनू निगम, बेनी दयाल, पलक मुच्छल और श्रेया घोषाल के हिंदी गाने तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन ये सभी दूसरी भाषाओं में भी गीत गाते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
सोनू निगम
सोनू निगम बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। इन दिनों उनका नया गाना 'इश्क विश्क' काफी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू निगम दक्षिण भारतीय फिल्मों में 100 से भी ज्यादा गाने गा चुके हैं। साल 1996 में उन्होंने 'येलो यारो हेगो' नाम से पहला कन्नड़ गाना गाया था। वो तेलुगु और तमिल भाषा के गानों में भी अपनी आवाज दे चुके हैं।
3 of 5
बेनी दयाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @bennydayalofficial
बेनी दयाल
बेनी दयाल अपने अब तक के करियर में 'बदतमीज दिल', 'कैसे मुझे', 'लेट्स नाचो', 'लत लग गई' और 'लोचा-ए-उल्फत' समेत कई हिट गाने दे चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हिंदी गानों से तो उनकी पहचान है ही, साथ ही वो मलयालम गीतों को गाने के लिए भी जाने जाते हैं। 'ओमाना पेने', 'ओरु कान जादाई' और 'कोडु पोट्टा' उनके कुछ मशहूर गाने हैं।
4 of 5
पलक मुच्छल
- फोटो : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3
पलक मुच्छल
'काबिल हूं', 'कौन तुझे', 'हुआ है आज पहली बार', 'ओ खुदा', 'सनम तेरी कसम', 'इक मुलाकात' और 'मेरी आशिकी' समेत कई हिंदी गानों को गा चुकीं पलक मुच्छल भी अपने दक्षिण भारतीय गानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। पलक तमिल और कन्नड़ भाषा में कई गाने गा चुकी हैं। इनमें 'निजामा काड़ा', 'ना माधी ओ', और 'उन्नाल उन्नाल उन निनाइवल' प्रमुख हैं।
5 of 5
श्रेया घोषाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @shreyaghoshal
श्रेया घोषाल
अपनी सुरीली आवाज से गाने को मधुर बनाने वाली गायिका श्रेया घोषाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया के बाहर भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। उन्होंने केवल तमिल या तेलुगु ही नहीं, बल्कि मलयालम, मराठी, कन्नड़, उड़िया, गुजराती, पंजाबी, असमिया भाषा में भी गाने गाए हैं। 'काथिरुन्नु काथिरुन्नु', 'थलाचीथलाची' और 'मिरुथा मिरुथा' उनके कुछ प्रमुख गैर हिंदी भाषा के गाने हैं।