फिल्में देखना हर किसी को बेहद पसंद होता है। वहीं, बॉलीवुड फिल्मों को लेकर दर्शकों में एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। मगर इन फिल्मों को सिनेमाघरों तक लाने से पहले सितारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। अपने किरदार में जान डालने के लिए ये सितारे हर हद पार कर देते हैं, ताकि पर्दे पर उनका किरदार बखूबी दिखे। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने पर्दे पर खुद को साबित करने के लिए खलनायक का किरदार भी निभाया है। फिल्मों में साइको किलर तक बनी इन हसीनाओं ने अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। पर्दे पर इन बड़ी अभिनेत्रियों का खलनायिका वाला लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। तो आइए जानते इन अभिनेत्रियों के बारे में...
Actress: खलनायक बन इन अभिनेत्रियों ने फैलाई दहशत, कोई बनीं कातिल हसीना तो किसी ने सीरियल किलर बन खूब डराया
कृति सेनन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन फिल्म में खलनायिका का किरदार निभाने वाली नवीनतम अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'दो पत्ती' जल्द रिलीज होने वाली हैं, जिसमें वे दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। डबल रोल में से एक किरदार सीधा है तो एक शातिर है। फिल्म में काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं। कृति सेनन के दोनों किरदार बहनें हैं और किसी की हत्या की संदिग्ध आरोपी भी हैं। यह फिल्म 25 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों के सात-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है। प्रियंका ने भी फिल्मों में खलनायिका का किरदार निभाया है। फिल्म सात खून माफ में प्रियंका एक सीरियल किलर के किरदार में नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में अपने सात पति का खून किया था।
काजोल
इस लिस्ट में काजोल का नाम भी शामिल है। काजोल बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने ने भी फिल्मों में खलनायिका का किरदार निभाया है। काजोल ने फिल्म 'गुप्त' में नकारात्मक किरदार निभाया था। उन्होंने वन साइड लवर बनकर फिल्म में कई खून किए थे, जिसमें वे सीरियल किलर भी बन गई थीं।
तब्बू
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू भी कई फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाए हैं। तब्बू ने शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' में खतरनाक खलनायिका का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके साथ वे आयुष्मान खुराना के साथ 'अंधाधुन' में भी खलनायिका बन चुकी हैं।