Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Hero who wore saree in films before Allu Arjun pushpa 2 Govinda Ayushmann Khurrana Kamal Haasan
{"_id":"6613a05186b9eff16a064c8f","slug":"bollywood-hero-who-wore-saree-in-films-before-allu-arjun-pushapa-2-govinda-ayushmann-khurrana-kamal-haasan-2024-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero In Sari: अल्लू अर्जुन से पहले पर्दे पर साड़ी पहनकर इन सितारों ने मचाया धमाल, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hero In Sari: अल्लू अर्जुन से पहले पर्दे पर साड़ी पहनकर इन सितारों ने मचाया धमाल, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जो लीक से अलग हट कर किरदार निभाना चाहते हैं। ये सितारे कुछ अलग करने की चाह में कई बार पर्दे पर हीरोइन तक बनकर आने को तैयार हो जाते हैं। आप सोचिए आपके फेवरेट हीरो अगर साड़ी पहन कर आपके सामने आ जाएंगे तो आपको कैसा लगेगा। तो आइए आज आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही हीरो के बारे में बताते हैं जो साड़ी पहन कर बड़े पर्दे पर छा गए थे।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन का आता है। अमिताभ बच्चन फिल्म 'लावारिश' में साड़ी के अलावा गुलाबी रंग के लहंगे में भी दिखाई दिए थे। दर्शकों को आज भी अमिताभ बच्चन का 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है..' गाने के लुक्स याद हैं।
3 of 6
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपर स्टार कमल हासन साल 1997 में आई कॉमेडी फिल्म 'चाची 420' में साड़ी पहन चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू नजर आई थीं। कमल हासन ने इस फिल्म में एक आदर्श गृहिणी की भूमिका निभाई थी। दर्शकों ने उनकी हर अदा पर खूब प्यार लुटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपने डांस मूव्स और कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर गोविंदा भी बड़े पर्दे पर साड़ी पहन चुके हैं। फिल्म 'आंटी नंबर 1' में गोविंदा ने महारानी साहिबा का रोल निभाया था। गुलाबी रंग की साड़ी पहन कर जब गोविंदा ने 'अपने जिगर को थाम के बैठो …' गाने पर डांस किया था तब दर्शक सच में दिल थाम कर बैठ गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी हर फिल्म में अलग किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। वे अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में साड़ी ही नहीं बल्कि सूट-सलवार में भी दिखाई दिए थे। आयुष्मान के अलावा अक्षय कुमार और मनोज बाजपेई भी बड़े पर्दे पर साड़ी पहन कर अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।