फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Breakups: सलमान-ऐश्वर्या से लेकर सुशांत-अंकिता तक, यह हैं बॉलीवुड के सबसे चर्चित ब्रेकअप

Fri, 05 Sep 2025 05:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Sep 2025 05:14 PM IST
सार

Bollywood Famous Breakups: बॉलीवुड के कई कपल अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। इसके बाद उनके ब्रेकअप की भी खूब चर्चा हुईं। आज हम इन्हीं कपल के बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
Bollywood Most Famous Breakups Salman-Aishwarya Ranbir-Deepika Shahdi Kareena Sushant Ankita
सलमान खान-ऐश्वर्या राय, सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई कलाकार एक दूसरे के साथ काम करते हुए बहुत करीब आ जाते हैं। दोनों के बीच प्यार हो जाता है और वह शादी भी कर लेते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं लेकिन उनके रिश्ते को कोई मकाम नहीं मिला और वह एक दूसरे से अलग हो गए। उनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बनीं। आज इस खबर में हम इन्हीं लोगों के बारे में बात करेंगे।
Bollywood Most Famous Breakups Salman-Aishwarya Ranbir-Deepika Shahdi Kareena Sushant Ankita
सलमान खान-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड में जो कपल अपने रिश्ते को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वह सलमान खान और ऐश्वर्या राय थीं। माना जाता है कि दोनों ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ में काम किया। साल 1999 से दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों के प्यार के किस्से खूब मशहूर हुए। दोनों साल 2002 में एक दूसरे से अलग हुए। ऐश्वर्या ने सलमान खान पर मारपीट करने और धोखा देने का इल्जाम लगाए।
Bollywood Most Famous Breakups Salman-Aishwarya Ranbir-Deepika Shahdi Kareena Sushant Ankita
जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे हैं। दोनों के प्यार की खूब चर्चाएं थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। इस जोड़ी को फैंस ने भी खूब पसंद किया। साल 2011 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों के अलग होने का कारण पता नहीं चल पाया। उनका ब्रेकअप सुर्खियों में रहा।

यह खबर भी पढ़ें: Irshad Kamil Birthday: 'रॉकस्टार' के गानों से मिली पहचान, 'सैयारा' में मचाई धूम; पढ़ें इरशाद कामिल के किस्से
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Most Famous Breakups Salman-Aishwarya Ranbir-Deepika Shahdi Kareena Sushant Ankita
शाहिद कपूर-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर-करीना कपूर
शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। दोनों ने फिल्म 'जब वी मेट' में साथ में काम किया। कुछ समय तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों साल 2007 में अलग हो गए। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दोनों क्यों अलग हुए। हालांकि लोग कयास लगा रहे हैं कि सैफ अली खान से प्यार होने के बाद करीना ने शाहिद को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Bollywood Most Famous Breakups Salman-Aishwarya Ranbir-Deepika Shahdi Kareena Sushant Ankita
सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे के साथ रिश्ते में थे। दोनों के प्यार के किस्से खूब मशहूर हुए। सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों के बीच टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत बड़े पर्दे के स्टार बन गए थे जबकि अंकिता लोखंडे छोटे पर्दे की स्टार थीं। दोनों के रिश्ते में करियर की वजह से दरार आ गई थी। इसलिए वह 2016 में अलग हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed