Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Movies based on brother and sister relationship Hum Saath Saath Hain Dil Dhadakne Do Sarabjit
{"_id":"66c07b565aef8a6f500a2593","slug":"bollywood-movies-based-on-brother-and-sister-relationship-hum-saath-saath-hain-dil-dhadakne-do-sarabjit-2024-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर आधारित हैं ये फिल्में, इस रक्षाबंधन देखें पूरे परिवार के साथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर आधारित हैं ये फिल्में, इस रक्षाबंधन देखें पूरे परिवार के साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:15 AM IST
सार
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। बॉलीवुड में भी ऐसी कई फिल्में हैं, जो भाई के मजबूत रिश्ते को दिखाती हैं। इन फिल्मों में भाई बहन के बीच मजूबत अनोखा बंधन देखने को मिला है।
विज्ञापन
1 of 7
भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सभी भाई बहन को रक्षाबंधन के त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल रक्षाबंधन आज सोमवार, 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। बॉलीवुड में भी ऐसी कई फिल्में हैं, जो भाई के मजबूत रिश्ते को दिखाती हैं। इन फिल्मों में भाई बहन के बीच मजूबत और अनोखा बंधन देखने को मिला है। तो इस रक्षाबंधन आप भी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर इन फिल्मों का जरूर लुफ्त उठाएं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
2 of 7
रक्षाबंधन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रक्षाबंधन (2022)
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन में भाई और बहन के बीच का मजूत बंधन देखने को मिला है। इस फिल्म की कहानी भावुक कर देने वाली है। फिल्म में भाई बने अक्षय कुमार अपनी बहनों की शादी कराने के लिए खूब मेहनत करते हैं। फिल्म में दहेज की कुप्रथा को भी दिखाया गया है। कैसे इस कुप्रथा के चलते उनकी एक बहन की मौत हो जाती है। 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म आप जी5 पर देख सकते हैं।
3 of 7
सरबजीत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सरबजीत (2016)
अभिनेता रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'सरबजीत' भाई बहन के मजबूत रिश्ते को दिखाती है। फिल्म में सरबजीत बने रणदीप को फांसी की सजा सुनाई जाती है। तो उनकी बहन उन्हें बचाने की कोशिश में पूरी जी जान एक कर देती हैं। ये फिल्म एक बायोपिक है। फिल्म की कहानी बेहद ही भावुक कर देने वाली है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिल धड़कने दो
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिल धड़कने दो (2015)
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में में प्रियंका और रणवीर ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। 'दिल धड़कने दो' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। विक्रांत मैस्सी, राहुल बोस, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह जैसे कई सितारे नजर आए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इकबाल (2005)
अभिनेता श्रेयस तलपडे स्टारर फिल्म इकबाल का नाम भी भाई बहन के रिश्ते पर आधारित फिल्मों में शामिल है। फिल्म में श्रेयस तलपडे और श्वेता बसु ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। इसमें एक बहन अपने भाई के सपनों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देती है। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।