सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2024: सलमान से लेकर ऐश्वर्या तक, परदे पर भाई-बहन की भूमिका में इन सितारों ने छुआ दर्शकों का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 19 Aug 2024 07:06 AM IST
सार

इस रक्षाबंधन पर हम रुपहले पर्दे की उन जोड़ियों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने भाई-बहन की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। भाई-बहन की ये काल्पनिक जोड़ियां दर्शकों के बीच खूब हिट हुई हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Aishwarya Rai Ranveer Singh Salman Khan Priyanka Chopra Movies Hit brother and sister
भाई-बहन की भूमिका में इन सितारों ने छुआ दर्शकों का दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन का सभी भाई-बहनों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये दिन भाई बहन के रिश्ते के लिए बहुत खास होता है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बंधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इस रक्षाबंधन पर हम रुपहले पर्दे की उन जोड़ियों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने भाई-बहन की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। भाई-बहन की ये काल्पनिक जोड़ियां दर्शकों के बीच खूब हिट हुई हैं। चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में...

Trending Videos
Raksha Bandhan 2024 Aishwarya Rai Ranveer Singh Salman Khan Priyanka Chopra Movies Hit brother and sister
सलमान खान और अश्विनी भावे - फोटो : एक्स
सलमान खान और अश्विनी भावे

फिल्म 'बंधन' में सलमान खान और अश्विनी भावे भाई बहन की भूमिका निभाई थी। साल 1998 में आई इस फिल्म में भाई बहन का अटूट बंधन देखने को मिला है। ‘बंधन’ की कहानी भाई और बहन के प्यार की है। दर्शकों को भाई बहन की ये जोड़ी खूब पसंद आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Aishwarya Rai Ranveer Singh Salman Khan Priyanka Chopra Movies Hit brother and sister
करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन - फोटो : एक्स
करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'फिजा' में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों के बीच मजबूत रिश्ता दिखाया गया है। फिजा बनीं करिश्मा अपने भाई अमान की तलाश सालों तक करती हैं। आखिर में एक बहन का प्यार जीतता है और फिजा अपने भाई अमान को खोज लेती है। अमान का किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया था। 

Raksha Bandhan 2024 Aishwarya Rai Ranveer Singh Salman Khan Priyanka Chopra Movies Hit brother and sister
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स
ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान ने फिल्म 'जोश' में भाई बहन का किरदार निभाया था। ऐश्वर्या और शाहरुख को भाई बहन की भूमिका में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साल 2000 में आई इस फिल्म में शाहरुख अपनी बहन के प्यार के लिए विलेन बनते नजर आए। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Aishwarya Rai Ranveer Singh Salman Khan Priyanka Chopra Movies Hit brother and sister
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा

अभिनेता रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भाई बहन का किरदार निभाया है। साल 2015 में आई इस फिल्म में दर्शकों को भाई बहन की ये जोड़ी काफी पसंद आई थी। भाई बहन के किरदार में रणवीर और प्रियंका की जोड़ी हिट रही थी। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed