{"_id":"68dfaee3b798764a9604747c","slug":"bollywood-movies-with-unfulfilled-love-stories-devdas-ranjhna-sanam-teri-kasam-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unfulfilled Love Stories: 'रांझणा' से लेकर 'सनम तेरी कसम' तक, इन फिल्मों में अधूरी रह गई प्रेम कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Unfulfilled Love Stories: 'रांझणा' से लेकर 'सनम तेरी कसम' तक, इन फिल्मों में अधूरी रह गई प्रेम कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 03 Oct 2025 04:39 PM IST
सार
Bollywood Movies With Unfulfilled Love Stories: बॉलीवुड की कई फिल्में हैं, जिनमें प्यार अधूरा रह जाता है। इन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है। आज हम इन्हीं फिल्मों के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
रांझणा, सनम तेरी कसम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें कृति सेनन और धनुष के बीच गहरी भावना दिखाई गई है। टीजर को देख कर लगता है कि इसमें दिल टूटे हुए आशिक की कहानी दिखाई गई है, जिसका प्यार अधूरा गया है। आज इस खबर में आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें लोगों का प्यार अधूरा रह गया।
2 of 6
देवदास
- फोटो : imdb
देवदास
साल 2002 में आई शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'देवदास' एक ऐसे शख्स पर आधारित है, जिसका प्यार अधूरा रह जाता है। सामाजिक बंधनों की वजह से देवदास की शादी पारो से नहीं हो पाती है। इसके बाद देवदास पूरी जिंदगी भटकता रहता है। हालांकि चंद्रमुखी उससे चुपके-चुपके प्यार करती रही है।
3 of 6
फिल्म रांझणा में धनुष और सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा
धनुष और सोनम कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'रांझणा' साल 2013 में रिलीज हुई। इसमें बनारस के एक लड़के की कहानी दिखाई गई है जो एक लड़की से एकतरफा प्यार करता है। बचपन में वह लड़की उस लड़के से प्यार करती है, हालांकि बाद में उसे भूल जाती है। इस तरह से उस लड़के का प्यार अधूरा रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'सनम तेरी कसम'
- फोटो : सोशल मीडिया
सनम तेरी कसम
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम तेरी कसम' की कहानी एक शर्मीली लड़की और एक गुस्से वाले लड़के की कहानी है। हर्षवर्धन राणे को मावरा हुसैन से प्यार हो जाता है। हालांकि मावरा हुसैन को काफी देर में प्यार होता है। दोनों शादी करते हैं। शादी के तुरंत बाद मावरा का निधन हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
कल हो ना हो
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल हो ना हो
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में सैफ अली खान शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने अभिनय किया है। इसमें लव ट्रायंगल दिखाया गया है। इसमें अमन नाम का किरदार, नैना को अपने दोस्त रोहित से मिलाने के लिए अपनी खुशी और प्यार की कुर्बानी देता है। फिल्म देखकर दर्शक अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।