Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Stars Body Transformation For Movies Kartik Aaryan Randeep Hooda Shahrukh Khan Hrithik Roshan
{"_id":"6647310c4f5aaacccb07dc66","slug":"bollywood-stars-body-transformation-for-movies-kartik-aaryan-randeep-hooda-shahrukh-khan-hrithik-roshan-2024-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stars Body Transformation: जिम में बहाया पसीना, स्ट्रिक्ट डाइट के बाद स्टार्स का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stars Body Transformation: जिम में बहाया पसीना, स्ट्रिक्ट डाइट के बाद स्टार्स का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 17 May 2024 04:05 PM IST
सार
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें रोल निभाने के लिए स्टार्स को स्ट्रिक्ट डाइट के साथ काफी हैवी वर्कआउट भी करना पड़ता है। दंगल से लेकर पठान, फाइटर और ना जानें कितनी ही फिल्में हैं, जिन्हें करने के लिए स्टार्स को तगड़ी मेहनत करनी पड़ती है। फिल्म 'छावा' के लिए विक्की कौशल को, तो वहीं 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। आइए आज आपको उन स्टार्स की फिल्मों के किरदार के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपने रोल के लिए किया है बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन।
विज्ञापन
1 of 6
सितारों का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें रोल निभाने के लिए स्टार्स को स्ट्रिक्ट डाइट के साथ काफी हैवी वर्कआउट भी करना पड़ता है। दंगल से लेकर पठान, फाइटर और ना जानें कितनी ही फिल्में हैं, जिन्हें करने के लिए स्टार्स को तगड़ी मेहनत करनी पड़ती है। फिल्म 'छावा' के लिए विक्की कौशल को, तो वहीं 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। आइए आज आपको उन स्टार्स की फिल्मों के किरदार के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपने रोल के लिए किया है बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन।
2 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में 'चंदू चैंपियन' का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें कार्तिक आर्यन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दिया। कार्तिक की सिक्स पैक एब्स वाली मसक्यूलर बॉडी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पहले पोस्टर में कार्तिक सिर्फ एक लंगोट पहने हुए अपनी इम्प्रेसिव फिजिक को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। तो वहीं दूसरी फोटो में कार्तिक का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है। इस बॉडी को बनाने के लिए कार्तिक ने जमकर वर्कआउट किया, साथ ही अनुशासन का पालन भी किया। बता दें कि यह फिल्म फ्रीस्टाइल तैराक और भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज हो रही है।
3 of 6
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल ने अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन किया है। इस एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें विक्की, छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में संभाजी महाराज की वीरता, साहस, बलिदान और सैन्य रणनीतियों के अलावा पत्नी के साथ उनकी मार्मिक प्रेम कहानी भी पेश की जाएगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन वैसे तो काफी फीट हैं और वह रोजाना जिम भी करते हैं, लेकिन फिल्म 'फाइटर' के दौरान उनके फिटनेस की सभी ने तारीफ की। यह देशभक्ति से भरी फिल्म थी। फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिनी के किरदार में नजर आई थी।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
25 जनवरी 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' सभी को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में के लिए शाहरुख खान ने भी जिम में घंटों पसीना बहाया था। तकरीबन 18 महीनों तक शाहरुख ने अंडे, सलाद और चिकन खाकर अपनी बॉडी बनाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।