सब्सक्राइब करें

Srikanth Day 7 Collection: लागत के आधे तक भी नहीं पहुंचा ‘श्रीकांत’ का कलेक्शन, राजकुमार की लगातार 11वीं फ्लॉप

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Fri, 17 May 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
Srikanth 7 Days Box Office Collection less than dolly ki doli rajkumar rao gives 11th consecutive flop movie
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कृति सेनन ने अभी हाल ही में अभिनेत्रियों को कम पैसे मिलने की बात करते हुए हिंदी सिनेमा के जिस हीरो पर ये कहते हुए निशाना साधा था कि लगातार 10 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी उन्हें हीरोइन से कई गुना पैसा दिया जाता है, उन हीरो राजकुमार राव की 11वीं फिल्म का हाल फिल्म रिलीज के हफ्ते भर बाद भी बेहाल है। उनकी बीते शुक्रवार रिलीज फिल्म ‘श्रीकांत’ इस लिहाज से फ्लॉप हो चुकी है कि इस फिल्म का पहले सात दिन का कलेक्शन उनकी फ्लॉप फिल्म ‘डॉली की डोली’ से भी नीचे रहा है। राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर भी दर्शकों में कोई खास उत्साह अभी बनता नहीं दिख रहा।

Trending Videos
Srikanth 7 Days Box Office Collection less than dolly ki doli rajkumar rao gives 11th consecutive flop movie
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 मई को रिलीज हुई तुषार हीरानंदानी निर्देशित और राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका व शरद केलकर अभिनीत फिल्म ‘श्रीकांत’ के रिलीज होते ही इसे एक बेमिसाल फिल्म बनाने के लिए इसकी निर्माता कंपनी टी सीरीज ने खूब अतरंगी प्रचार किया। लेकिन, करीब 40 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन जब सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये ही रहा तो सबके होश उड़ गए। फिल्म का कलेक्शन बढ़ाने के लिए फिर वो सारे जतन किए गए जो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से लेकर ‘शैतान’ तक तमाम निर्माताओं ने किए लेकिन रविवार आते आते ये दिखने लगा था कि फिल्म पर जोर लगाने का फायदा नहीं है और सोमवार से फिल्म को उसके हाल पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Srikanth 7 Days Box Office Collection less than dolly ki doli rajkumar rao gives 11th consecutive flop movie
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘श्रीकांत’ ने शनिवार को 4.2 करोड़ रुपये, रविवार को 5.25 करोड़ रुपये, सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये, मंगलवार को 1.6 करोड़ रुपये, बुधवार को 1.5 करोड़ रुपये और गुरुवार को करीब 1.47 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस प्रकार फिल्म का रिलीज के पहले सात दिन यानी पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन अब तक करीब 17.92 करोड़ रुपये ही हो पाया है। ये कलेक्शन राजकुमार की तीन साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘रूही’ से बस थोड़ा सा ही ज्यादा है। और, फिल्म का ये कलेक्शन राजकुमार राव की 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉली की डोली’ से काफी कम है।
 

Srikanth 7 Days Box Office Collection less than dolly ki doli rajkumar rao gives 11th consecutive flop movie
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपरस्टारडम की दौड़ से कब का बाहर हो चुके अभिनेता राजकुमार राव के 14 साल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म 2018 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘स्त्री’ रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 129 करोड़ रुपये की कमाई की थी। राजकुमार की ये अब तक की इकलौती 100 करोड़ी फिल्म है। पहले हफ्ते में इसके बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उनकी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ रही है, जिसने पहले हफ्ते में 26.85 करोड़ रुपये कमाए थे और फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

विज्ञापन
Srikanth 7 Days Box Office Collection less than dolly ki doli rajkumar rao gives 11th consecutive flop movie
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली राजकुमार राव की 10 फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

 

फिल्म पहले हफ्ते की कमाई  नतीजा
स्त्री (2018) 60.39 सुपरहिट
जजमेंटल है क्या (2019) 26.85 फ्लॉप
क्वीन (2014) 18.80 हिट
बरेली की बर्फी (2017) 18.72 औसत
डॉली की डोली (2015) 18.66 फ्लॉप
श्रीकांत (2024) 17.92 फ्लॉप
रूही (2021) 17.43 फ्लॉप
एक लड़की को देखा..(2019) 17.19 फ्लॉप
बधाई दो (2022) 12.60 फ्लॉप
न्यूटन (2017) 11.83 औसत

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed