{"_id":"664702bcae092745a605795d","slug":"director-jerry-bruckheimer-reveals-f1-movie-starring-brad-pitt-is-starting-production-next-week-2024-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jerry Bruckheimer: जेरी ने दी खुशखबरी, अगले सप्ताह से शुरू होगी ब्रैड पिट की रेसिंग फिल्म 'एफ वन' की शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jerry Bruckheimer: जेरी ने दी खुशखबरी, अगले सप्ताह से शुरू होगी ब्रैड पिट की रेसिंग फिल्म 'एफ वन' की शूटिंग
ब्रैड पिट के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। बहुत जल्द ही अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रैड पिट की यह फिल्म रेसिंग फिल्म होगी। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म के निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने फिल्म से जुड़ी. एक बड़ी खबर की पुष्टि की है। आइए आपको बताते हैं जेरी ब्रुकहाइमर ने क्या कुछ कहा है।
Jerry Bruckheimer reveals F1 movie starring Brad Pitt is starting production next week pic.twitter.com/OW1nRIxfgI
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट जब किसी फिल्म में काम करते हैं तब यह मान लिया जाता है कि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस जरूर कमाल दिखाएगी। ब्रैड पिट हॉलीवुड में अपने परफेक्शन वाले रवैये के लिए मशहूर हैं। आने वाले दिनों में वे एक रेसिंग पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं।
3 of 5
जेरी ब्रुकहाइमर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने हाल ही में खुलासा किया है कि अगले सप्ताह से ब्रैड पिट उनकी आगामी फिल्म 'एफ वन' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस खबर से रेसिंग कार के दीवाने और ब्रैड पिट के फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेरी ब्रुकहाइमर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेरी ब्रुकहाइमर और जोसेफ कोसिंस्की एक अच्छी फॉर्मूला वन फिल्मं का निर्माण करना चाहते हैं। वे एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जो रेसिंग कार की दुनिया के रोमांच को दिखा सके। इसके लिए वे एक रेसिंग टीम का निर्माण कर रहे हैं ताकि उनकी फिल्म सबसे सटीक रेसिंग फिल्म बन सके।
विज्ञापन
5 of 5
ब्रैड पिट
- फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रैड पिट अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग वास्तविक रेसिंग ट्रैक पर की जाएगी। इतना ही नहीं ब्रैड पिट स्वयं रेसिंग कार चलाएंगे। फिल्म में सब कुछ वास्तिवक दिखे इसके लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।