फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: तृप्ति से पहले इन अभिनेत्रियों के हाथों से भी निकली बड़ी फिल्में, एक की तो मां बनीं कारण

Sat, 11 Jan 2025 11:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Jan 2025 11:19 PM IST
सार

कई बार ऐसा भी होता है कि पॉपुलैरिटी देखकर मेकर्स शुरू में बड़े सितारे को कास्ट कर लेते हैं, लेकिन फिर किसी न किसी वजह से उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा देते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Stars Were Out of Films Overnight Tripti Dimri Deepika Padukone Kangana Ranaut Katrina Kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा का एक ही नियम है, अगर फैंस किसी कलाकार को पसंद करते हैं तो निर्माताओं और निर्देशकों का पूरा प्रयास रहता है कि अपनी फिल्म में उस कलाकार को कास्ट किया जाए, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग का पूरा फायदा फिल्म को मिल पाए। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि पॉपुलैरिटी देखकर मेकर्स शुरू में बड़े सितारे को कास्ट कर लेते हैं, लेकिन फिर किसी न किसी वजह से उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रातों रात फिल्म से बाहर कर दी गई थीं।

Bollywood Stars Were Out of Films Overnight Tripti Dimri Deepika Padukone Kangana Ranaut Katrina Kaif
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri

तृप्ति डिमरी
मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो तृप्ति डिमरी के इस प्रोजेक्ट में आने के बाद फिल्म को रोक दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति डिमरी 'आशिकी 3' का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं, अनुराग बसु अब नई जोड़ी की इस फिल्म में दिखाने वाले हैं। तृप्ति डिमरी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थीं, हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कोई नया चेहरा नजर आ सकता है।

Bollywood Stars Were Out of Films Overnight Tripti Dimri Deepika Padukone Kangana Ranaut Katrina Kaif
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

करीना कपूर
करीना कपूर ने भले ही 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें 'कहो ना प्यार है' भी ऑफर हुई थी। यही नहीं, अभिनेत्री को एकदम फाइनल भी कर लिया गया था। हालांकि, शूटिंग शुरू होने के चार दिन पहले अभिनेत्री को फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था, जिसकी वजह करीना की मां बबीता कपूर और राकेश रोशन के बीच की अनबन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Were Out of Films Overnight Tripti Dimri Deepika Padukone Kangana Ranaut Katrina Kaif
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना रनौत
इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। दरअसल, जिस फिल्म से विद्या बालन अपने  किरदार 'सिल्क' से दर्शकों के बीच फेमस हुई थीं, उसी फिल्म को पहले कंगना रनौत करने वाली थीं। मेकर्स ने बाद में 'द डर्टी पिक्चर' से कंगना को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।

विज्ञापन
Bollywood Stars Were Out of Films Overnight Tripti Dimri Deepika Padukone Kangana Ranaut Katrina Kaif
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की हिट फिल्म 'जब तक है जान' में पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जाना था। खबरों की मानें तो फिल्म पहले दीपिका को ऑफर हुई थी। हालांकि, किसी वजह से वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं और यह कैटरीना के पास चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed