फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fateh Box Office Day 2: धरी रह गई सोनू सूद की बॉक्स ऑफिस 'फतेह' करने की ख्वाहिश, दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट

Sat, 11 Jan 2025 07:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Jan 2025 07:57 PM IST
सार

'फतेह' के साथ, सोनू सूद बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इसमें जैकलीन, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं।

विज्ञापन
Fateh Box Office Collection Day 2 Know Sonu Sood Jacqueline Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film Earning
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता सोनू सूद की बतौर निर्देशक पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'फतेह' शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई और दर्शकों से खूब वाहवाही बटोर रही है। हालांकि, कमाई के मामले में यह सुस्त नजर आई है। सोनू सूद से फिल्म के पहले दिन की टिकट का दाम 99 रुपये रखा था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने आए। यही नहीं सोनू सूद ने 'फतेह' के कलेक्शन के प्रॉफिट के पैसे चैरिटी में दान करने की घोषणा भी की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।

Fateh Box Office Collection Day 2 Know Sonu Sood Jacqueline Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film Earning
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गेम चेंजर से ही सीधी टक्कर
'फतेह' के साथ, सोनू सूद बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इसमें जैकलीन, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। इस फिल्म के लिए हॉलीवुड के अन्य प्रमुख नामों को भी शामिल किया गया है। इस फिल्म ने एस शंकर की तेलुगू फिल्म 'गेम चेंजर' से कहीं अधिक दमदार एक्शन फिल्म के मुकाबले अपनी स्थिति मजबूत रखी है।

Prabhas: प्रभास की शादी की खबरों को लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, बोले- फिल्म आने से पहले..,जानें पूरा मामला

Fateh Box Office Collection Day 2 Know Sonu Sood Jacqueline Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film Earning
आज रिलीज हुई फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
सोनू सूद की घोषणा का भी नहीं दिखा असर
बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी सोनू सूद की 'फतेह' ने पहले दिन 2.4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। हालांकि, जिस हिसाब से सोनू ने फिल्म का प्रचार-प्रसार किया था, लोगों को लगा था कि फिल्म बड़ी ओपनिंग लेगी। नेशनल हीरो की यह आस धरी की धरी ही रह गई। वही, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई डावांडोल ही नजर आ रही है।
 

Devdas: विक्रमादित्य मोटवानी ने साझा किया देवदास का किस्सा, 'शाहरुख ने इस सीन के लिए लगा लिया था चेहरे पर शहद

विज्ञापन
विज्ञापन
Fateh Box Office Collection Day 2 Know Sonu Sood Jacqueline Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film Earning
सोनू सूद-फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
दूसरे दिन इतना किया कलेक्शन
बात करें दूसरे दिन की तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोनू सूद की 'फतेह' से रिलीज के दूसरे दिन 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 3.54 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ेगी तो इसका अपने बजट तक भी कमाना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, अभी रविवार इस गेम को पलट सकता है।
विज्ञापन
Fateh Box Office Collection Day 2 Know Sonu Sood Jacqueline Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film Earning
फतेह का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस फिल्म से हुआ क्लैश
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'गेम चेंजर' से फतेह का सीधा क्लैश हुआ है। इससे दर्शक दोनों फिल्म के बंट गए हैं। इसका प्रभाव फिल्म के कलेक्शन पर जरूर पड़ा है। बता दें कि 'गेम चेंजर' कियारा आडवाणी की साउथ डेब्यू फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed