Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Stars Who Changed Their Real Name Rajkumar Rao Ajay Devgn John Abraham Dharmendra, dilip kumar
{"_id":"661f9fb0f08d8a1e3c028396","slug":"bollywood-stars-who-changed-their-real-name-rajkumar-rao-ajay-devgn-john-abraham-dharmendra-dilip-kumar-2024-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars Real name: नाम बदलकर बदली इन बॉलीवुड सितारों की किस्मत, जानें क्या हैं इन सितारों के असली नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Stars Real name: नाम बदलकर बदली इन बॉलीवुड सितारों की किस्मत, जानें क्या हैं इन सितारों के असली नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:40 PM IST
सार
अजय देवगन, राजकुमार राव ही नहीं बल्कि इन सितारों ने भी अपना बदलकर अपनी किस्मत को बदल डाला। या यूं कह सकते हैं कि नाम बदलने से चमकी इन सितारों की किस्मत, जो अब बन बैठे हैं सुपरस्टार।
बॉलीवुड के कई एक्टर पर न्यूमरोलॉजी का गहरा प्रभाव है। इसलिए उन्होंने फिल्म सफर की शुरुआत करने से पहले अपना असली नाम बदल लिया। अब पूरी दुनिया उन्हें उनके दूसरे नाम से जानती है, जिस नाम से आज वह पहचाने जाते हैं। इन सभी सितारों ने न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपने नाम बदले और देखते ही देखते इन सितारों की किस्मत ही चमक गई। वैसे तो बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिए है। आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में।
2 of 6
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को कौन नहीं जनता। आज राजकुमार ने फैंस के बीच अपनी पहचान इस कदर बना ली है कि उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती है और वह हर जगह छा जाते हैं। राजकुमार राव ने भी फिल्मों में आने के बाद अपना नाम तो नहीं बल्कि उन्होंने अपना सरनेम जरूर बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ज्योतिष के मुताबित अपने सरनेम से यादव हटाकर राव रख लिया था। अब उनका नाम राजकुमार यादव की जगह राजकुमार राव है।
3 of 6
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
सिंघम अभिनेता अजय देवगन की बात करें तो अजय न्यूमरोलॉजी में काफी विश्वास करते हैं। वह कुछ ज्यादा ही धार्मिक है, यह बात उनके शरीर पर बने महादेव के टैटू से साफ जाहिर होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय ने न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपने नाम में बदलाव किया है। इस नाम से पहले उनका नाम विशाल वीरू देवगन था। मीडिया पंडितों के कहने पर अजय ने अपने असली नाम विशाल वीरू देवगन को बदलकर अजय देवगन कर लिया। उनके नाम के बदलाव से जो असर उनके फिल्मी करियर पर हुआ है वह साफ दिखाई देता है। नाम बदलने के बाद अजय ने इंडस्ट्री को एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
सितारों के बदले नाम की लिस्ट में बॉलीवुड के हंक अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है। 1972 में जन्मे जॉन अब्राहम का मूल नाम फरहान अब्राहम है। फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने से पहले जॉन ने अपना नाम बदल लिया। फरहान अब्रहाम से बदलकर जॉन अब्राहम रख लिया।
विज्ञापन
5 of 6
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के बचपन का नाम धरम सिंह देओल था। एक्टर ने बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही अपने नाम धर्मेंद्र के आगे या पीछे कोई भी सरनेम नहीं लगाया। वह सिर्फ धर्मेंद्र के नाम से ही पहचाने जाते हैं। वैसे लोग उन्हें प्यार से धर्म भी कहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।