Ram Navami 2024: '500 वर्षों के बाद यह शुभ घड़ी आई है', रामनवमी के अवसर पर भावुक हुए सितारे
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा है, 'आप सभी को रामनवमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम आप पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें! जय श्री राम'! अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वह लंबे वक्त बाद निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं।
अभिनेत्री कंगना रणौत इस अवसर पर अत्यंत भावुक हो उठी हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जो अयोध्या राम मंदिर में रामलला मूर्ति स्थापना के वक्त की है। इसके साथ कंगना ने लिखा है, '500 वर्षों के बाद यह शुभ घड़ी आई है, जब पहली बार रामलला अपने भव्य मंदिर में रामनवमी मना रहे हैं'। कंगना फिल्मों के बाद अब राजनीति में सक्रिय हैं। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट चुनाव लड़ रही हैं।
जैकी श्रॉफ ने भी अपने प्रशंसकों रामनवमी की बधाई दी है। उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान की एक वीडियो साझा की है। अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा है, 'सियावर रामचंद्र की जय! राम नवमी की सभी को शुभकामनाएं'। अभिनेता अजय देवगन ने भी रामनवमी के पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।
A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी इस अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उनके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर बधाई दी हैं। बता दें कि आज रामनवमी पर अयोध्या में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक हुआ है। सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। रामनवमी पर अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)
