जब दर्शकों को पता चलता है कि किसी फिल्म में कोई कलाकार डबल रोल करने वाला है तो उनका उत्साह चरम पर पहुंच जाता है। कलाकारों को दो-दो भूमिकाओं में देखना काफी रोचक होता है। हालांकि ऐसा बहुत कम फिल्मों में ही देखने को मिलता हैं। आप डबल रोल निभाने वाले कई कलाकारों को जानते भी होंगे, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जो एक ही फिल्म में तीन-तीन किरदार निभा चुके हैं। ताजा उदाहरण साउथ सुपरस्टार अजित कुमार का है, जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित इस फिल्म में ट्रिपल रोल करते नजर आएंगे। हालांकि, इसे देखने के लिए अगले साल तक का इंतजार करना होगा। फिल्म तो जब आएगी तब आएगी ही, लेकिन उससे पहले हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जो एक फिल्म में तीन-तीन रोल कर चुके हैं।
Bollywood Actor: एक ही फिल्म में तीन किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, लिस्ट में शाहरुख का नाम भी हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:22 PM IST
सार
बहुत कम लोग जानते होंगे कि शाहरुख खान एक ही फिल्म में तीन किरदार निभा चुके हैं। शाहरुख ने 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' फिल्म में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
