सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'रणधीर कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 फिल्मों के किस्से, कैसे बॉलीवुड में किया 'करिश्मा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 15 Feb 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
10 best bollywood film of Randhir Kapoor on his birthday
randhir kapoor kareena kapoor karisma kapoor - फोटो : Twitter
बतौर चाइल्ड एक्टर 'श्री 420' और 'दो उस्ताद' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणधीर कपूर का आज जन्मदिन है। 15 फरवरी 1947 को मुंबई में जन्मे रणधीर कपूर करिश्मा और करीना कपूर के पिता हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनकी दस फिल्मों के किस्से बताने जा रहे हैं। इन फिल्मों के जरिए रणधीर ने दर्शकों के बीच अपने एक खास पहचान बना ली थी। 

 
Trending Videos
10 best bollywood film of Randhir Kapoor on his birthday
Randhir Kapoor - फोटो : social media
कल, आज और कल 
1971 में आई फिल्म 'कल, आज और कल' के डायरेक्टर-एक्टर खुद रणधीर कपूर ही थे। इस फिल्म में बबीता बतौर लीड एक्ट्रेस थीं जबकि राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर अहम रोल निभा रहे थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल दिखाया और दर्शकों ने रणधीर के काम की सराहना भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 best bollywood film of Randhir Kapoor on his birthday
Randhir Kapoor - फोटो : social media
जवानी दीवानी
1972 में आई जवानी-दीवानी कॉमेडी लव स्टोरी थी। फिल्म का निर्देशन नरेन्द्र बेदी ने किया था। इसमें रणधीर कपूर, जया भादुरी, बलराज साहनी और निरूपा रॉय ने मुख्य किरदार निभाया। बतौर संवाद लेखक कादर खान की ये पहली फिल्म थी। फिल्म के गाने आरडी बर्मन के द्वारा संगीतबद्ध किए गए थे। "जानेजाँ ढूंढता फिर रहा", "ये जवानी है दीवानी", "सामने ये कौन आया" और "नहीं नहीं अभी नहीं" आज भी लोकप्रिय गीत है। 
 
10 best bollywood film of Randhir Kapoor on his birthday
Randhir Kapoor - फोटो : social media
रामपुर का लक्ष्मण
रामपुर का लक्ष्मण एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। 1972 में आई इस फिल्म में रणधीर के अपोजिट रेखा थीं। फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त थी कि रणधीर ने दर्शकों के दिलों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर दिया। 
 
विज्ञापन
10 best bollywood film of Randhir Kapoor on his birthday
Randhir Kapoor - फोटो : social media
लफंगे
1975 में आई हरमेश मल्होत्रा की फिल्म लफंगे में रणधीर कपूर, प्राण और मुमताज की एक्टिंग जबरदस्त थी। फिल्म की कहानी अमीर घर की लड़की सपना पर केंद्रित थी जिसे अपना बनाने के लिए गोपाल (रणधीर कपूर) हर संभव प्रयास करता दिखाई देता है। फिल्म के गाने भी हिट हो गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed