Animal Supporting Cast: मिलिए एनिमल के 10 बेहतरीन सह कलाकारों से, जिनके बूते खड़ी हुई साढ़े तीन घंटे की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारू शंकर (रणविजय की मां) अभिनेत्री चारु शंकर ने फिल्म 'एनिमल' में बलबीर सिंह बने अनिल कपूर की पत्नी और रणविजय बने रणबीर कपूर की मां ज्योति सिंह की भूमिका निभाई है। पत्नी और मां की भूमिका में चारु शंकर अपने जबर्दस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रही हैं। बाप बेटे के रिश्ते के बीच वह एक मजबूत कड़ी बनकर उभरी हैं। दिल्ली की रहने वाली चारु शंकर को धरावाहिक 'सियासत' में मेहरुन्निसा की भूमिका में खूब लोकप्रियता मिली। वह वेब सीरीज 'आर्या सीजन 2, 'कौन बनेगी शिखरवती', 'मिथ्या' और 'रॉकेट बॉयज सीजन 2' में काम कर चुकी हैं। 'रॉकेट बॉयज सीजन 2' में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। चारु शंकर फिटनेस विशेषज्ञ हैं और कई नाटकों का निर्देशन भी कर चुकी हैं।
सलोनी बत्रा (रणविजय की बहन) अभिनेत्री सलोनी बत्रा ने फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के किरदार रणविजय की बड़ी बहन रीत सिंह मल्होत्रा की भूमिका निभाई है। जब रणविजय को पता चलता है कि कॉलेज में लड़के उनकी बहन की रैगिंग करके परेशान कर रहे हैं तो वह एके 47 लेकर कॉलेज में पहुंच जाता है। रीत सिंह मल्होत्रा की भूमिका को सलोनी ने अपने अभिनय से जीवंत कर दिया। नई दिल्ली की रहने वाली सलोनी बत्रा ने मद्रास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह डिजाइनर मालिनी अग्रवाल के साथ हेड डिजाइनर के रूप में काम कर चुकी है। सलोनी बत्रा 'लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा', 'तैश' और 'उलझन' जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'लाइफ सही है' में काम कर चुकी है।
अंशुल चौहान (रणविजय की छोटी बहन) फिल्म 'एनिमल' में अंशुल चौहान ने रणबीर कपूर के किरदार रणविजय की छोटी बहन रूप का किरदार निभाया है। रणबीर कपूर अपनी बड़ी बहन की शादी से खुश नहीं है, इसलिए वह अपनी छोटी बहन रूप को सलाह देते हैं कि उनकी शादी जिससे भी ही पहले लड़के से वह मिलेंगे। फिल्म में रूप की भूमिका में अंशुल चौहान ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अंशुल चौहान नोएडा की रहने वाली हैं। वह 'शुभ मंगल सावधान' और 'जीरो' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने विभिन्न ब्रांडों के विज्ञापनों और प्रिंट शूट के लिए एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। अंशुल चौहान वेब सीरीज 'सोलमेट्स' से अच्छी पहचान मिली थी।
प्रेम चोपड़ा (रणविजय के परदादा) बीते जमाने के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा काफी लंबे समय के बाद फिल्म 'एनीमल' में नजर आए हैं। इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा ने रणविजय के परदादा की भूमिका निभाई है। बलबीर सिंह पर हमले के बाद रणविजय अपने पैतृक गांव अपने परिवार से मदद मांगने जाता है जहां पर उसकी मुलाकात बड़े दादा जी यानि कि प्रेम चोपड़ा से होती है। पिछले बीस वर्षों से रणविजय कपूर के परिवार का अपने पैतृक गांव से कोई संबंध नहीं है, इस बात को लेकर बड़े दादा को थोड़ी नाराजगी हैं लेकिन जब वह सारी बातें सुनते हैं तो वह बलबीर के परिवार को माफ कर देते हैं।