{"_id":"656d23b8a7b0ecee0b0e9d47","slug":"sunday-box-office-collection-report-ranbir-kapoor-animal-vicky-kaushal-sam-bahadur-film-earning-details-inside-2023-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunday Box Office Collection: तीन दिन में एनिमल की बंपर कमाई, टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी है सैम बहादुर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunday Box Office Collection: तीन दिन में एनिमल की बंपर कमाई, टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी है सैम बहादुर
दिसंबर की शरुआत होती है बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर सिनेमाघरों में पहली तारीख से प्रदर्शित हो रही है। जहां एक ओर एनिमल कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, सैम बहादुर भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि तीन दिनों में किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
रणबीर कपूर की एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। फिल्म मे उनके अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का पूरा समर्थन मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सभी को चौंकाते हुए 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया।
3 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने उछाल लेते हुए 66.27 करोड़ रुपये बटोर डाले। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला। रविवार को एनिमल 72.50 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 202.57 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा पर्दे पर रिलीज हुई सैम बहादुर को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म ने हर गुजरते दिन के साथ अच्छी कमाई की है। विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन छह करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार बढ़ती नजर आई। शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, रविवार की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिलता नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।