फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: एनिमल में बॉबी देओल की एक्टिंग ने जीता धर्मेंद्र का दिल, पिता ने बेटे के लिए कह दी यह बड़ी बात

Mon, 04 Dec 2023 08:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Dec 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra praised Animal and His Son Bobby Deol Called him Talented on Social Media
बॉबी देओल, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। इस फिल्म रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को दर्शकों के साथ सेलेब्स की भी सराहना मिल रही है। अब इस लिस्ट में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेता फिल्म और अपने बेटे बॉबी की तारीफ करते नजर आए।


Animal Day 3 BO Collection: रविवार को टिकट खिड़की पर ‘एनिमल’ की दहाड़, तीसरे ही दिन कमा लिए 200 करोड़

Dharmendra praised Animal and His Son Bobby Deol Called him Talented on Social Media
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर 'एनिमल' में बॉबी देओल के अभिनय की एक शब्द में समीक्षा की है। अनुभवी अभिनेता ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपने बेटे की एक तस्वीर साझा की और कई दिल वाले इमोजी के साथ टैलेंटेड बॉब लिखा।

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

Dharmendra praised Animal and His Son Bobby Deol Called him Talented on Social Media
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि बॉबी देओल ने इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई है। हाल ही में पीटीआई से बातचीत में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार पर बात भी की थी। एनिमल में प्रतिपक्षी अबरार हक के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बॉबी ने पीटीआई से कहा, “हर इंसान में अच्छाई और बुराई दोनों होती है। कुछ परिस्थितियों के बाद ही आपमें से वो बुराई बाह निकलती है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra praised Animal and His Son Bobby Deol Called him Talented on Social Media
बॉबी देओल - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, ''एक अभिनेता के रूप में आप एक चरित्र के रूप में सोचते हैं। ना कि सही और गलत के बारे में। आप भूल जाते हैं कि सही और गलत का निर्णय कैसे करें। मुझे लगा कि अबरार जिस तरह का वहशी और दुष्ट है, मुझे इसे उसी तरह से निभाना होगा। उस पर बदला लेने का जुनून सवार है। इसलिए जब आप इतने जुनूनी हो जाते हैं, तो आप यह नहीं देखते कि क्या अच्छा है और क्या बुरा, आप बस किसी को खत्म करना चाहते हैं। इसी तरह का यह किरदार है। फिल्म में उसने पीड़ा झेली है... यह एक सदमा है, जिसने उसे एक जानवर जैसा इंसान बना दिया है।'' 

विज्ञापन
Dharmendra praised Animal and His Son Bobby Deol Called him Talented on Social Media
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा भी हैं। फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में 63.8 करोड़ रुपये कमाए और अपने पहले सप्ताहांत के अंत में बॉक्स ऑफिस पर 202.57 करोड़ रुपये  की कमाई की। 'एनिमल' विकी कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' के साथ रिलीज हुई थी, जिसने अब तक 25.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Actresses: एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में परिणीति से लेकर सारा तक के नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed