फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Day 3 BO Collection: रविवार को टिकट खिड़की पर ‘एनिमल’ की दहाड़, तीसरे ही दिन कमा लिए 200 करोड़

Mon, 04 Dec 2023 07:33 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 04 Dec 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
Animal Day 3 Box Office Collection all india all languages ranbir Kapoor Rashmika Tripti dimri bobby deol
रणबीर कपूर, बॉबी देओल (एनिमल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमाम आलोचनाओं और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के तीसरे दिन भी शानदार कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली। रिलीज के दूसरे दिन हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म का धमाल जारी रहा। फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के तीसरे दिन ही 200 करोड़ रुपये वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है, इसके पहले ये कमाल सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने किया था।

 

Animal Day 3 Box Office Collection all india all languages ranbir Kapoor Rashmika Tripti dimri bobby deol
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ सोशल मीडिया पर एक खास वर्ग का निशाना बन चुकी है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म बहुत ही नकारात्मक भावनाएं दर्शकों के मन में जगाती है। अभिनेता और गीतकार स्वानंद किरकिरे ने तो इसकी मुखालिफत में सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिख डाला है और इसे सिनेमा को खराब करने वाली फिल्म बता डाला है। हालांकि, एक दूसरे फिल्म दर्शक योगेश पारीक ने उन दर्शकों की खूब खिंचाई की है जो फिल्म ‘एनिमल’ की तो बुराई कर रहे हैं लेकिन जिन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्मों ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘देव डी’ और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ की खुलकर तारीफ की थी।

 

Animal Day 3 Box Office Collection all india all languages ranbir Kapoor Rashmika Tripti dimri bobby deol
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तारीफों और आलोचनाओं के बीच रविवार को फिल्म में विलेन बने अभिनेता बॉबी देओल ने मुंबई के तमाम सिनेमाघरों का भ्रमण किया और दर्शकों से मुलाकात की। एक जगह तो दर्शकों का प्यार देखकर उनकी आंखें भी भर आईं। बॉबी देओल ने हाल के दिनों में ओटीटी पर शानदार वापसी की है। बड़े परदे पर उनकी ये अरसे बाद हिट हुई फिल्म है। फिल्म को रिलीज के तीसरे दिन भी खूब दर्शक पहुंचे और रविवार को ये फिल्म शुरुआती रुझानों के अनुसार 72.50 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Day 3 Box Office Collection all india all languages ranbir Kapoor Rashmika Tripti dimri bobby deol
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

63.80 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ का मेकिंग बजट सिर्फ 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, उस लिहाज से ये फिल्म अपनी लागत पहले दो दिन में ही वसूल चुकी है। फिल्म ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन से भी अधिक 66.70 करोड़ रुपये की कमाई की। रिलीज के पहले दो दिनों की कमाई मिलाकर फिल्म ‘एनिमल’ ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ दिया था। रविवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग ही करीब 35 करोड़ रुपये की हुई थी और सुबह से माना जा रहा था कि ये फिल्म रविवार को भी शुक्रवार और शनिवार की तरह ही धमाकेदार कारोबार करेगी।

 

विज्ञापन
Animal Day 3 Box Office Collection all india all languages ranbir Kapoor Rashmika Tripti dimri bobby deol
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार देर रात के रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 72.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। सबसे तेज 200 करोड़ रुपये कमाने वाली अब तक की हिंदी फिल्में इस प्रकार हैं:
फिल्म        200 करोड़ तक पहुंचने में लगे दिन
एनिमल (2023)  3
जवान (2023)  3
पठान (2023) 4
टाइगर 3 (2023)  6
संजू (2018)   7
टाइगर जिंदा है (2017)   7
वॉर (2019)  7
सुल्तान (2016)  7
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed