फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की ही एक और फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ वाली रफ्तार से चल रही है और बहिष्कार की मुहिम के बीच भी इसने अब तक पहले हफ्ते में इस फिल्म से ज्यादा ही कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में इस साल विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी बना लिया है। लेकिन, जिस तरह लोग लाउडस्पीकर लेकर सिनेमाघरों के बुकिंग काउंटर पर लोगों से फिल्म की टिकटें न खरीदने की अपील कर रहे हैं और फिल्म देखने पहुंच रहे लोगों को भी अपने रुआब में लेने की कोशिशें कर रहे हैं, उससे मामला अब संभलना मुश्किल है। लेकिन, ये तो फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज से बाद की बात है, चलिए आपको बताते हैं आमिर खान की उन 10 बड़ी गलतियों के बारे में जिनके चलते इस फिल्म की और आमिर खान की ब्रांडिंग को फिल्म की रिलीज से पहले ही तगड़ा नुकसान हो चुका था।
Laal Singh Chaddha: आमिर खान की 10 सबसे बड़ी गलतियां, इसलिए हुआ लाल सिंह चड्ढा का रिलीज से पहले बंटाधार
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ का इश्क
हिंदी सिनेमा की धड़कनों पर नजर रखने वाले जानते हैं कि अपनी पिछली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के समय आमिर खान अलग ही रंग में थे। फिल्म के हर फ्रेम पर उनकी छाप रही है और उन दिनों उन पर छाप थी फिल्म की हीरोइन फातिमा सना शेख की। यश राज फिल्म्स का हर शख्स दबी जुबान बताता है कि फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य इस फिल्म के बस कहने भर को निर्देशक थे, फिल्म जैसी लिखी गई थी, वैसी बनी नहीं और नजीता सबके सामने है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा आमिर खान का नया इश्क उनके जीवन में बीते पांच साल से उथल पुथल मचाए हुए हैं।
किरण राव से अलग होने का फैसला
आमतौर पर नेक्स्ट डोर ब्वॉय की इमेज लेकर हिंदी सिनेमा में मशहूर हुए आमिर खान के ब्रांड को सबसे तगड़ा झटका तब लगा जब कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी से अलग होने का फैसला लिया। किरण राव और आमिर खान की खटपट होती रही है। उनके बीच का झगड़ा बताते हैं कि तब सार्वजनिक हुआ जब एक त्योहार पर फातिमा सना शेख उनके घर पहुंच गईं। किरण राव ने इस पर सख्त एतराज जताया और वहां मौजूद लोगों की मानें तो इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। बात यहीं से बिगड़नी शुरू हुई तो इतनी बिगड़ी कि दोनों पति पत्नी ही नहीं रहे। आमिर की निजी ब्रांडिंग पर ये पूरा प्रकरण बड़ा धब्बा बना।
तुर्की में शूटिंग का फैसला
तुर्की के खलीफा को मुसलमानों का अलमबरदार बनाने को लेकर शुरू हुए ‘खिलाफत आंदोलन’ के दिनों से ही तुर्की को लेकर देश के एक बड़े वर्ग का गुस्सा पनपता रहा है। आजादी की लड़ाई में इस खिलाफत आंदोलन का कैसे बेजा इस्तेमाल हुआ और कैसे बाद में ये आंदोलन मुस्लिम कट्टरपंथियों के हाथ चला गया और देश के विभाजन की नींव पड़ी, ये सब इतिहास में लिखा है। लेकिन, देश में फैले कोरोना संक्रमण काल के दौरान वह अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग की संभावनाएं तलाशने तुर्की जा पहुंचे। इस मसले को लेकर आमिर खान सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए। फिल्म की ब्रांडिंग को लगा ये पहला बड़ा झटका रहा।
मोबाइल फोन त्यागने का ढोंग
ये सब चल ही रहा था कि एक दिन आमिर खान के यहां से एक बयान जारी हुआ। बयान में कहा गया कि आमिर अब फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज तक मोबाइल का इस्तेमाल ही नहीं करेंगे। कहा गया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आमिर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के पोस्ट प्रोडक्शन पर पूरा ध्यान दे सकें। लेकिन, इस बार इसका असर दोतरफा हुआ। आमिर के प्रशंसकों ने इसे आमिर का उनसे दूर होने का एकतरफा फैसला माना और उनके तमाम प्रशंसकों ने इसकी तीखी आलोचना की। इसी के साथ आमिर ने अपने सारे निजी सोशल मीडिया अकाउंट्स भी बंद कर दिए। आमिर ये समझ ही नहीं पाए कि वह जितना अपने प्रशंसकों से दूर हो रहे हैं, उनके प्रशंसक भी उनसे उतनी ही दूरी बनाने लगे हैं।
कमेंट
कमेंट X