{"_id":"5af3eaca4f1c1b84098b93f4","slug":"10-lesser-known-and-interesting-facts-about-sonam-kapoor-ahuja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में लड़कों को भाई से पिटवाती थीं सोनम कपूर, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में लड़कों को भाई से पिटवाती थीं सोनम कपूर, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें
Thu, 10 May 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीत चुकीं सोनम कपूर ने 8 मई को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली। दोनों 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सोनम के रिसेप्शन में न केवल पापा अनिल कपूर बल्कि बॉलीवुड के सभी छोटे बड़े स्टार्स ने जमकर मस्ती की। सोनम के रिसेप्शन से वायरल हुए वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों शादी करके काफी खुश हैं। बहरहाल, आइए जानते हैं सोनम कपूर से जुड़ी कुछ खास दिलचस्प बातें।
2 of 10
sonam kapoor
स्कूल के दिनों में सोनम लड़कों को अपने भाईयों का नाम लेकर डराती थीं। एक दिन सोनम ने अर्जुन से एक लड़के की शिकायत की जिसे मारने के लिए अर्जुन ने उस लड़के की कॉलर पकड़ ली। अगले दिन उसी लड़के ने अर्जुन को जोरदार मुक्का जमा दिया। अर्जुन को बाद में पता चला कि वह लड़का राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज था।
3 of 10
sonam kapoor
सोनम जब 19 साल की थीं तब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके वजन का मजाक बनाया था और इसीलिए सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
sonam kapoor
क्या आप जानते हैं कि सोनम ने अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' के लिए अपना वजन 35 किलो तक कम किया था? सोनम कपूर ने अपना करियर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में लीड रोल ऑफर किया और इसके लिए उन्हें वजन घटाने की सलाह दी। संजय लीला भंसाली के अनुसार, सोनम अजंता की पेंटिंग की तरह खूबसूरत हैं। सोनम कपूर को लगता था कि वह खूबसूरत नहीं हैं इसलिए संजय लीला भंसाली को करीब डेढ़ साल लग गए सोनम को फिल्म के लिए राजी करने में।
विज्ञापन
5 of 10
sonam kapoor
एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर को अपनी पॉकेटमनी के लिए वेटर बनना पड़ा था। सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। हालांकि उन्हें चार दिन बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।