बॉलीवुड में अक्सर ग्रैंड शादियों के बारे में सुनने को मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह से फिल्मी सितारे अपनी शादी को ग्रैंड बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाते हैं उसी तरह इनके डिवोर्स भी काफी खर्चीले और बड़े होते हैं। ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारों का डिवोर्स का खर्चा तो इतना ज्यादा रहा है कि इतने में तो एक शानदार इवेंट आसानी से निपट जाएं। चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाकों के बारे में...
बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, इस अभिनेता को चुकाने पड़े थे 380 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन के तलाक की गिनती सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे तलाकों में होती है। दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी और अफेयर्स की खबरों के चलते कपल ने तलाक लिया। कहते हैं कि सुजैन खान ने एलिमनी के रूप में 400 करोड़ रुपयों की मांग की थी, जिसमें से 380 करोड़ रुपये उन्हें दिए गए थे।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
करिश्मा कपूर ने 11 साल की शादी के बाद साल 2016 में तलाक लिया था। तलाक के दौरान करिश्मा और उनके पति संजय के बीच 14 करोड़ रुपयों का एग्रीमेंट साइन हुआ था। जिसके तहत बिजनेसमैन संजय हर महीने 10 लाख रुपयों का भुगतान करिश्मा को करते हैं। ये पैसे उनके दो बच्चों की देखरेख में खर्च किए जाते हैं।
फरहान अख्तर और अधुना भबानी
फरहान और अधुना के तलाक की खबर आने पर कई लोग हैरान थे, क्योंकि कपल ने शादी के 16 सालों बाद अलग होने का फैसला लिया। इससे पहले न तो फरहान और न ही अधुना का कोई अफेयर चर्चा में रहा। ऐसे में इनका तलाक लेना कई लोगों के लिए हैरान कर देने वाला था। तलाक के बाद अधुना ने मुंबई स्थित 1000 स्क्वायर फीट में बना बंगला अपने पास रखने की मांग की। इसके अलावा फरहान अपनी बेटी की देखभाल के लिए हर महीने मोटी रकम अदा करते हैं।
सैफ अली खान और अमृता सिंह
शादी की तरह ही सैफ और अमृता के तलाक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 13 साल बड़ी अमृता से शादी करने के 13 साल बाद सैफ ने उनसे अलग होने का फैसला लिया था। एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था 'तलाक के दौरान 5 करोड़ रुपयों की एलिमनी तय की गई थी, जिसमें से 2.5 करोड़ रुपये वो दे चुके हैं। साथ ही बच्चों की देखरेख के लिए हर महीने 1 लाख रुपये भी अमृता को देते हैं।'