फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पर्दे पर बनी इन जोड़ियों ने दिखाई जबरदस्त केमेस्ट्री, फैंस बोले- फिल्म वाले सोलमेट

Fri, 09 Apr 2021 09:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 09 Apr 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Saif ali Khan Rani mukherjee to Akshay Katrina kaif these bollywood couples amazing chemistry makes us crazy
बॉलीवुड सितारे - फोटो : Instagram

फिल्म को हिट कराने के लिए कितने भी फार्मूले लगा लिए जाएं, लेकिन स्टार्स के बीच केमेस्ट्री होना बहुत जरुरी है। जब फिल्मी कहानी में दो सितारों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिखती है तो सीधी सादी कहानी भी एकदम शानदार हो जाती है। यही वजह है कि कई बार कुछ जोड़ियों के बीच ऐसी शानदार केमेस्ट्री देखने को मिलती है कि दर्शक उन्हें बार बार देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी जोड़ी बहुत शानदार मानी जाती है, लेकिन आज आपको बताते हैं उन जोड़ियों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर देखकर फैंस भी बोल पड़े 'फिल्म वाले सोलमेट'।

Saif ali Khan Rani mukherjee to Akshay Katrina kaif these bollywood couples amazing chemistry makes us crazy
जेनेलिया डिसूजा, इमरान खान - फोटो : Instagram

इमरान खान-जेनेलिया डिसूजा

फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में इमरान और जेनेलिया एक साथ नजर आए थे। पहली और आखिरी बार दोनों ने एक साथ फिल्म में काम किया था। हालांकि इस फिल्म में दिखाई गई क्यूट लव स्टोरी मे इनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। रैट्स और म्याऊं की शानदार बॉन्डिंग के सभी दीवाने हो गए थे। अफसोस की बात है कि ये जोड़ी दोबारा फिर कभी पर्दे पर नहीं नजर आई।

Saif ali Khan Rani mukherjee to Akshay Katrina kaif these bollywood couples amazing chemistry makes us crazy
कटरीना कैफ-अक्षय कुमार

अक्षय कुमार-कटरीना कैफ

अक्षय और कटरीना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया और हर बार इस जोड़ी ने फैंस को अपनी दीवाना बनाया। 'हमको दीवाना कर गए', 'नमस्ते लंदन' और 'वेलकम' में सजी इस जोड़ी के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। अक्षय और कटरीना करीब 10 साल बाद फिर 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif ali Khan Rani mukherjee to Akshay Katrina kaif these bollywood couples amazing chemistry makes us crazy
रानी मुखर्जी, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

सैफ अली खान- रानी मुखर्जी

सैफ और रानी की जोड़ी में भी कुछ ऐसा ही जादू था कि जब भी दोनो साथ आते तो फैंस उनके दीवाने हो जाते। 'हम तुम', 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक', 'तारा रम पम',जैसी फिल्मों में सैफ और रानी कने साथ काम किया। फिल्म चाहे हिट रही हो या फ्लॉप फैंस को सैफ और रानी को साथ देखना हमेशा अच्छा लगा।

विज्ञापन
Saif ali Khan Rani mukherjee to Akshay Katrina kaif these bollywood couples amazing chemistry makes us crazy
ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन जब जब पर्दे पर ऋतिक के साथ नजर आईं तो हंगामा मच गया। 'गुजारिश', 'जोधा अकबर' और 'धूम 2' में इस शानदार जोड़ी ने काम किया था। दोनो की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed