{"_id":"607059609927485e4e71f4f8","slug":"kangana-ranaut-thalaivi-got-postponed-indefinitely-due-to-covid-19-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महीने रिलीज नहीं होगी कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’, कोरोना की भेंट चढ़ा अप्रैल का पूरा महीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस महीने रिलीज नहीं होगी कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’, कोरोना की भेंट चढ़ा अप्रैल का पूरा महीना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र में तीन हफ्ते के संपूर्ण लॉकडाउन की आहट के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। ये इस महीने की चौथी बड़ी फिल्म है जिसकी रिलीज स्थगित हुई है। इसके पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’, रानी मुखर्जी व सैफ अली खान की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ व अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज आगे खिसक चुकी है।
2 of 5
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में शुक्रवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक का लॉकडाउन शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण से बने नए हालात को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी दलों की बैठक बुलाई है। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में पूरे महाराष्ट्र में तीन हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार हो सकता है। महाराष्ट्र से कामगारों का पलायन भी इस तरह की सूचनाएं लोगों के बीच फैलने के चलते ही हो रहा है।
3 of 5
बंटी और बबली 2, चेहरे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महाराष्ट्र में सिनेमाघर, होटल और तमाम दूसरे संस्थान बंद करने का फैसला पहले ही हो चुका है। सिनेमाघरों के बंद होने की आशंका के चलते ही सबसे पहले यशराज फिल्म्स ने अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज को आगे खिसकाया था। फिर अमिताभ बच्चन की ‘चेहरे’ की रिलीज स्थगित करने की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज 30 अप्रैल को न होने की कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है, लेकिन फिल्म निर्माताओं व संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने रोहित शेट्टी की इस बात के लिए तारीफ की थी कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज 30 अप्रैल को न होने की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
5 of 5
थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब शुक्रवार को कंगना रणौत की तरफ से ये जानकारी साझा की गई है कि उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस बारे में जारी की गई सूचना में कहा गया कि फिल्म ‘थलाइवी’ एक बहुभाषी फिल्म है और ये सभी भाषाओं में 23 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी है। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए इसे सभी भाषाओं में एक साथ रिलीज करना मुमकिन नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।