Marvel Upcoming Movies: एमसीयू की दिशा बदल देंगी ये 10 नई फिल्में, जानिए इनके किरदारों और कहानियों के बारे में
एमसीयू के मौजूदा फेज और अगले फेज की इन फिल्मों में सबसे खास फिल्म 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' होने वाली है क्योंकि इस फिल्म में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सारे हिट किरदार और कलाकार नजर आने वाले हैं।
क्रावेन द हंटर (6 अक्टूबर 2023)
फिल्म 'क्रावेन द हंटर' एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, यह इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। जेसी चंदोर के निर्देशन में बनी यह फिल्म मार्वल एंटरटेनमेंट के सहयोग से कोलंबिया पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। यह सोनी के स्पाइडरमैन यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें एरियाना डेबोस, एरोन टेलर-जॉनसन, रसेल क्रो, फ्रेड हेचिंगर, क्रिस्टोफर एबॉट और एलेसेंड्रो निवोला की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म एरोन टेलर-जॉनसन पर आधारित है, जो एक रूसी अप्रवासी सर्गेई क्राविनॉफ का किरदार निभा रहे हैं, जिसके पास शिकार करने की प्रतिभा है। खलनायक की मूल कहानी के साथ-साथ, यह 'द राइनो' की पिछली कहानी को भी स्थापित करेगी। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी।
परिणीति की विदाई बेला पर बजा यह गाना
द मार्वल्स (10 नवंबर 2023 )
मार्वल स्टूडियोज निर्मित 'द मार्वल्स' में कैप्टन मार्वल एमसीयू में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म एमसीयू के वर्तमान समय पर आधारित है, जिसमें फिल्म के किरदार पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच एक साहसिक कार्य करते दिखाई देंगे। यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 33वीं फिल्म है जिसका निर्देशन निया डकोस्टा ने किया है। यह फिल्म 10 नवंबर, 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में ब्री लार्सन अपने चर्चित किरदार कैरल डेनवर्स के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा मोनिका रामब्यू के रूप में टेयोना पैरिस और कमाला खान के रूप में इमान वेल्लानी नजर आएंगी।
डेडपूल 3 (3 मई 2024 )
फिल्म 'डेडपूल 3' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 34वीं और साल 2018 में रिलीज फिल्म 'डेडपूल 2' की अगली कड़ी है। इस फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी, रेट रीज और पॉल वर्निक ने मिलकर किया है। इस फिल्म में न केवल मर्क विद द माउथ के रूप में रयान रेनॉल्ड्स की वापसी हो रही है, बल्कि वह ह्यू जैकमैन की वूल्वरिन के साथ टीम बनाते हुए भी दिखाई देंगे। ह्यू जैकमैन की एमसीयू में वापस देखने के लिए प्रशंसक काफी बेकरार हैं। यह फिल्म अगले साल 3 मई 2024 को रिलीज होने वाली है।
Parineethi-Raghav Wedding: सामने आई रॉयल वेडिंग की झलक, दिखा परिणीति-राघव का खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड ( 26 जुलाई 2024 )
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 35वीं फिल्म है। 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद कैप्टन अमेरिका की कमान एंथनी मैकी के पास चली गई। यह फिल्म ब्लिप के बाद की दुनिया पर आधारित होगी। यह मार्वल श्रृंखला 'द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर' की घटनाओं के बाद शुरू होगी, जिसमें विल्सन और सेबेस्टियन स्टेन के बकी बार्न्स उर्फ विंटर सोल्जर को एक साहसिक कार्य के लिए एकजुट होते देखा गया था। जूलियस ओनाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राष्ट्रपति थडियस रॉस की भूमिका में हैरिसन फोर्ड नजर आएंगे। यह फिल्म भी 26 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।
