ऐसे तो सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्मों के साल पूरे होने पर उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन कुछ खास फिल्मों को लेकर वो अपने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी याद जरूर साझा करते हैं। साल 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' को आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने भी फिल्म को लेकर कुछ खास लिखा।
11 साल पहले विरोध के बाद भी हिट हुई थी शाहरुख-काजोल की फिल्म 'माय नेम इज खान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने फिल्म 'माई नेम इन खान' को लेकर ट्वीट किया और लिखा, 'सोशल मीडिया में किसी फ़िल्म का एक्स साल पूरा कर लेना दोहराव लगता है, क्योंकि यह किसी खास पड़ाव की जगह हर साल बर्थडे विश जैसा लगने लगता है। लेकिन, अभी देखा कि माई नेम इज खान को 11 साल हो गये और यह कहने की इच्छा हुई कि मुझे लगता है, फिल्म में शामिल हर किसी ने अच्छा काम किया था।' इस ट्वीट को करते हुए शाहरुख ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।
Find celebrating ‘X’ number of yrs of a film on social media repetitive , as its become more like a yearly birthday wish rather than a milestone. But just saw #11YearsOfMyNameIsKhan and felt like saying, I think everybody involved with the film did a very fine job of it. pic.twitter.com/zJE8PkxeHG
तो वहीं फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने भी खास मौके पर पोस्ट शेयर किया। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा, 'हमारे पास केवल हमारी कहानियां हैं और ये हमेशा रहेंगी। इस फिल्म की आत्मा होने के लिए धन्यवाद भाई। काजोल, रिजवान हमारे लिए एक अटूट चट्टान है। शिबानी ने कहानी लिखी वो आज भी दुनिया के लिए प्रासंगिक है और इस चुनौतीपूर्ण यात्रा पर एक साथ आने वाली पूरी टीम के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।'
बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान ने एक मुस्लिम युवक का किरदार निभाया था, जिसका नाम रिजवान खान रहता है। वहीं फिल्म में काजोल शाहरुख खान की पत्नी मंदिरा की भूमिका में थी। फिल्म में शाहरुख एस्पर्गर सिंड्रोम नाम की बीमारी से ग्रस्त रहते हैं। फिल्म में रिजवान बनकर उन्होंने मुस्लिमों के प्रति दुनिया की कट्टर सोच को बदलने की कोशिश की थी। फिल्म की टैग लाइन ‘माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट’ के कारण यह काफी चर्चा में भी रही थी। फिल्म के नाम का काफी विरोध भी हुआ था लेकिन इसके बाद भी फिल्म सुपरहिट रही और ये उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
शाहरुख -काजोल की हिट जोड़ी को दर्शकों ने इस फिल्म में भी खूब पसंद किया था। दोनों स्टार्स के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, पल्ल्वी शारदा और सोन्या जहां भी मुख्य भूमिका में थे। फिलहाल, इन दिनों शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है और फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।