फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई राजीव के निधन से टूटे करीना के पापा रणधीर कपूर, बोले- इस घर में मैं अकेला बचा हूं...

Fri, 12 Feb 2021 11:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
I am left alone in this house: Randhir Kapoor on brother Rajiv Kapoor's demise
रणधीर कपूर और राजीव कपूर - फोटो : Twitter

अभिनेता राजीव कपूर का 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन के बाद जहां एक तरफ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है, तो दूसरी तरफ कपूर परिवार गहरे सदमे में है। साल 2020 में अपने भाई ऋषि कपूर और 2021 में राजीव कपूर को खो चुके उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने भाइयों राजीव और ऋषि को लेकर कई बातें कही हैं।

I am left alone in this house: Randhir Kapoor on brother Rajiv Kapoor's demise
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजीव कपूर ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि, 'राजीव कपूर को पहले से किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। एक्टर आगे कहते हैं कि एक के बाद एक अपने परिवार के सदस्य को खोने के गम से मैं अंदर से टूट चुका हूं और अब इस घर में मैं अकेला सदस्य बचा हूं। राजीव बहुत ही सज्जन और बेहद जिंदादिल व्यक्ति थे। यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहें। उनका कोई मेडिकल इतिहास भी नहीं था। उनकी सेहत बिल्कुल ठीक थी। उन्हें पहले से कोई समस्या नहीं थी।'

I am left alone in this house: Randhir Kapoor on brother Rajiv Kapoor's demise
रणधीर कपूर, राज कपूर, राजीव कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

रणधीर कपूर ने आगे कहा कि, 'एक साल के अंदर मैंने अपने तीन भाई-बहनों को खो दिया। जनवरी 2020 में रितु नंदा का निधन हो गया और अप्रैल में ऋषि कपूर का निधन हो गया। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मैं ऋषि और राजीव दोनों के काफी करीब था। मैंने अपने परिवार के चार लोगों को खो दिया है। मेरी मां कृष्णा कपूर, सबसे बड़ी बहन रितु, ऋषि और अब राजीव। ये चार मेरे सेंट्रल कोर थे, जिनके साथ मैंने अपनी ज्यादातर बातें शेयर की थी या करता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
I am left alone in this house: Randhir Kapoor on brother Rajiv Kapoor's demise
ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजीव की निधन के दिन के बारे में बात करते हुए रणधीर कहते हैं कि, 'मेरे पास 24 घंटे एक नर्स रहती हैं क्योंकि मुझे तंत्रिका संबंधी समस्या है जिसकी वजह से मुझे चलने में थोड़ी परेशानी होती है। नर्स सुबह 7:30 बजे राजीव को जगाने गई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर नर्स ने राजीव की नब्ज चेक किया तो वह बहुत कम थी और आगे गिर रही थी। हमने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे बचाने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं।'

विज्ञापन
I am left alone in this house: Randhir Kapoor on brother Rajiv Kapoor's demise
रणधीर कपूर - फोटो : instagram

उन्होंने आगे कहा कि, 'परिवार ने पारंपरिक 'चौथा' के बजाय राजीव के लिए एक छोटी सी पूजा करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण ऋषि के निधन पर भी ऐसी ही सावधानी बरती गई थी।' बता दें कि राजीव 58 वर्ष के थे। जब तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उनके साथ आखिरी समय में मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed