फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिट सेलेब्स होने के बाद भी बिल्कुल बेमेल लगीं ये 5 जोड़ियां, एक के बीच था 17 साल का अंतर

Sat, 20 Jul 2019 12:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 20 Jul 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
12 Bollywood stars who made not so well onscreen appearance
रणबीर और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आज कई ऐसे ऑनस्क्रीन जोड़ियां हैं जिन्हें फैंस साथ में देखकर हमेशा ही खुश होते हैं। इस लिस्ट में सलमान-कटरीना, शाहरुख- काजोल और वरुण- आलिया जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। लेकिन इसके साथ ही कई फिल्मों में दर्शकों ने ऐसी भी जोड़ियां देखी जिन्हें उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और जो उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आईं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको कुछ ऐसी ही ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें दर्शकों ने कुछ खास प्यार नहीं दिया। सबसे पहले बात करते हैं रणबीर और ऐश्वर्या की...



2016 में रिलीज हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था लेकिन रणबीर और ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। हालांकि दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां भी बंटोरी थी। वहीं फिल्म में शाहरुख का कैमियो ही ऐश्वर्या के साथ दर्शकों को शानदार लगा था। 

12 Bollywood stars who made not so well onscreen appearance
Aishwarya And Rajkumar

ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव
2018 में  ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव स्टारर फन्ने खां रिलीज हुई थी। फिल्म में इन राजकुमार और ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर भी नजर आए थे। फिल्म के तीनों ही मुख्य कलाकार को दर्शकों ने पसंद किया था लेकिन राजकुमार और ऐश्वर्या की जोड़ी को सिरे से नकार दिया था। वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

12 Bollywood stars who made not so well onscreen appearance
Kareena and Arjun

करीना और अर्जुन कपूर
2016 में फिल्म की एंड का रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड किरदारों में थे। फिल्म का म्यूजिक हिट था और साथ ही फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग था। लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं फैंस को दोनों की जोड़ी भी पसंद नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
12 Bollywood stars who made not so well onscreen appearance
कोंकणा सेन और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कोंकणा सेन और रणबीर कपूर
2009 में फिल्म फिल्म वेक अप सिड रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर और कोंकणा सेन मुख्य किरदार थे। फिल्म में दोनों ही किरदारों ने शानदार अभिनय किया लेकिन दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं आई। वहीं फिल्म भी बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन
12 Bollywood stars who made not so well onscreen appearance
माधुरी और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी और नसीरुद्दीन शाह
2014 में फिल्म ढेड़ इश्किया रिलीज हुई थी। फिल्म में अरशद वारसी, नसीरुद्दीन शाह और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में माधुरी को अरशद और नसीरुद्दीन दोनों के ही साथ दर्शकों ने पसंद नहीं किया। इसके चलते फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह और माधुरी दीक्षित की उम्र में कुल 17 साल का अंतर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed