बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। कई फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें सालों पर जेहन में रखा जाता है। दर्शक इन्हें कभी भी देखें थकते नहीं। ऐसी ही एक अभिषेक बच्चन की फिल्म थी 'गुरू'। फिल्म 'गुरु' को रिलीज हुए 14 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने बेहतरीन काम किया था। जिसके लिए उनके पिता अमिताभ ने भी उनकी तारीफ की है।
'गुरु' की रिलीज को हुए 14 साल पूरे, अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की तारीफ में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपने फैंस के साथ कई ट्वीट्स शेयर करते रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपने कई फैंस के ट्वीट और मैसेजेस का भी जवाब देते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ की है।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फैनपेज द्वारा शेयर किया गया वीडियो रिट्वीट किया है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'गुरु' की कई क्लिपिंग्स को एकसाथ जोड़ा गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए फैन ने 'गुरु' के 14 साल पूरे होने पर अभिषेक सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं और ये भी कहा है कि वो अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को 100 बार देख सकते हैं।
वहीं फैन के इस ट्वीट को अमिताभ बच्चन ने भी रिट्वीट करते हुए अपने बेटे की तारीफ की है। अभिताभ ने बेहद कम शब्दों में ही ना सिर्फ फिल्म की बल्कि अपने बेटे की तारीफों के भी पुल बांधे हैं। अमिताभ ने लिखा, 'हां वाकई... एक शानदार फिल्म और अभिषेक बच्चन भी अद्भुत थे।' अमिताभ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर कापी वायरल हो रहा है।
yes indeed .. a fantastic film and Abhishek was marvellous ❤️❤️ https://t.co/78Jq4cLhL5
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन की फिल्म 'गुरु' में उनके साथ पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। इसके अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और आर माधवन भी मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को धीरूभाई अंबानी की कहानी बताया गया था। हालांकि इसे लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा गया था।
पढ़ें: Adhyayan Suman Birthday: 33 साल के हुए अध्ययन सुमन, कभी कंगना पर लगाया था 'जादू- टोना' करने का आरोप