{"_id":"5af02bdc4f1c1b9f098b89e2","slug":"16-famous-bollywood-celebs-who-gone-bankrupt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 16 बॉलीवुड स्टार्स एक समय पर हो चुके हैं पाई पाई के मोहताज, ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये 16 बॉलीवुड स्टार्स एक समय पर हो चुके हैं पाई पाई के मोहताज, ऐसी हो गई थी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में स्टार्स एक फिल्म से इतना कमा लेते हैं कि एक आम आदमी अपनी पूरी जिंदगी भी नहीं कमा पाता है, लेकिन मोटा पैसा कमाने के बाद भी बॉलीवुड स्टार्स की हालत सड़क पर आने जैसी हो जाए तो यह सोचने वाली बात है। गौरतलब है कि बॉलीवुड के यह 16 सिलेब्स आर्थिक तंगी के चलते सड़क पर आ गए थे....तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
अमिताभ बच्चन
2 of 16
Amitabh bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास आज के समय में किसी भी चीज की कमी नहीं है। लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी हालत सड़क पर आने की हो गई थी। जी हां, साल 2000 में बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि 'दुनिया नये साल 2000 का जश्न मना रही है और मैं अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा हूं।' बता दें कि इस दौरान अमिताभ के पास ना तो कोई फिल्म थी ना ही पैसा और उनकी एबीएलसी कंपनी भी डूब गई थी। यहां तक कि अमिताभ कई लीगल केस में भी फंसे हुए थे। इसके साथ ही टैक्स डिपार्टमेंट ने भी रिकवरी के लिए अमिताभ को उनका घर देने की बात कही। लेकिन, इसके कुछ साल बाद ही अमिताभ को कौन बनेगा करोड़पति मिलते ही उनकी जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आ गई।
प्रीति जिंटा
3 of 16
preity zinta
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने कई हिट फिल्में दी हैं और उन दिनों प्रीती का सिक्का बुलंदियों पर था। फिल्म 'कोई मिल गया' से प्रीती वर्ल्डवाइड फेमस हुई थी, लेकिन फिल्म 'इश्क इन पेरिस' के फ्लॉप होने के बाद प्रीति कंगाली के पाताल में चली गईं। वहीं, लेखक और डायरेक्टर अब्बास टायरवाला ने भी प्रीति के खिलाफ उनके पैसे ना देने के चलते केस दर्ज करवा दिया। ऐसे में बॉलीवुड के गॉडफादर सलमान खान ने प्रीति जिंटा की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान
4 of 16
Shahrukh khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी फाइनेंस प्रोब्लम का सामना करना पड़ा। ये बात उन दिनों की है जब साल 2010 में शाहरुख ने सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म रा-वन पर मोटा पैसा लगाया था। इस बदहाली के बाद शाहरुख ने खुद मााना था कि फिल्म रा-वन पैसा और समय की बड़ी बर्बादी थी।
विज्ञापन
गोविंदा
5 of 16
govinda
इस लिस्ट में सुपरस्टार गोविंदा का भी नाम आता है। लंबे समय से फिल्म ना मिल पाने की वजह से गोविंदा कंगाल होते चले गए, लेकिन पार्टनर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म मिलने के बाद गोविंदा की सारी मुसीबतें हल हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।