सब्सक्राइब करें

18 Years Of Veer Zaara: 18 बरस की हुई शाहरुख और प्रीति की ‘वीर जारा’, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 12 Nov 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
18 Years Of Veer Zaara Preity Zinta share emotional post thanking Aditya chopra Shah Rukh Khan for film
वीर जारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वीर जारा' की रिलीज को आज पूरे 18 साल हो गए हैं। भारतीय पायलट और पाकिस्तान लड़की की इस प्रेम कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और शाहरुख खान व प्रीति जिंटा की जोड़ी को भी बेशुमार प्यार मिला था। आज फिल्म की रिलीज के 18 साल पूरे होने अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

18 Years Of Veer Zaara Preity Zinta share emotional post thanking Aditya chopra Shah Rukh Khan for film
वीर जारा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटी ने इंस्टाग्राम पर 'वीर जारा' का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शाहरुख खान के पास दौड़कर आती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया, 'फिल्में थीं, और भी फिल्में होंगी, लेकिन वीर जारा की तुलना किसी से नहीं हो सकती। यश चोपड़ा की फिल्मों के जादू, रोमांस के लिए उनके प्यार और उनके किरदारों की पवित्रता की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। ये उस ओल्ड स्कूल लव में विश्वास करने वालों के लिए, जो किसी को इतना प्यार करना कि कोई सीमा, कोई धर्म और कोई बाउंड्री उस प्यार को अलग नहीं रख सकती। वीर जारा की दुनिया को इतना खास बनाने के लिए आदि चोपड़ा और सभी कास्ट और क्रू को धन्यवाद।'

Urvashi Rautela: चिरंजीवी के साथ आइटम सॉन्ग में दिखाई देंगी उर्वशी, मेगास्टार संग अभिनेत्री ने शेयर किया फोटो

View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

18 Years Of Veer Zaara Preity Zinta share emotional post thanking Aditya chopra Shah Rukh Khan for film
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा की इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर फिल्म के प्रति अपने प्यार दिखा रहे हैं। एक ने लिखा, 'वीर जारा बहुत सारी भावनाओं से भरी फिल्म है, जिसका म्यूजिक मास्टरपीस है', तो दूसरे ने लिखा, 'सही कहा वीर जारा से किसी की तुलना नहीं की जा सकती, फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनना चाहिए, जिसका सबको इंतजार है।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, '18 साल बाद भी फिल्म को देखकर ऐसा ही लगता है जैसा पहली बार देखकर लगा था।'

Ayesha Kapoor: 'प्रोड्यूसर ने शो के बदले की थी शादी की मांग', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं टीवी एक्ट्रेस आयशा

विज्ञापन
विज्ञापन
18 Years Of Veer Zaara Preity Zinta share emotional post thanking Aditya chopra Shah Rukh Khan for film
वीर जारा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'वीर जारा' में शाहरुख और प्रीति के अलावा अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी, अनुपम खेर, दिव्या दत्ता और किरण खेर सहित कई सितारे नजर आए थे। इस फिल्म में दिखाया गया था कि भारतीय पायलट शाहरुख खान को पाकिस्तान की लड़की प्रीति जिंटा से प्यार हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसे होता है कि दोनों बिछड़ जाते हैं। एक ओर शाहरुख पाकिस्तान की जेल में बंद रहते हैं, तो प्रीति भारत में उनके मां-बाप के साथ रह रही हैं। दोनों की इश खूबसूरत प्रेम कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था।

Janhvi Kapoor: मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारी में जुटे राजकुमार-जान्हवी, एक्ट्रेस ने दिखाया एक्टर का डेडिकेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed